फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   boy drowned in canal who went to bath with his cousin brother In Firozabad

नहर में डूबा किशोर: बुआ के लड़के के साथ नहाने गया था, घर में मची चीख-पुकार, गोताखोर तलाशने में जुटे

Tue, 30 May 2023 07:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 30 May 2023 07:13 PM IST
सार

फिरोजाबाद में एक किशोर नहर में डूब गया। वह बुआ के लड़के के साथ नहाने के लिए गया था। खबर मिली तो घर में चीख-पुकार मच गई। गोताखोर उसे तलाशने में जुटे हैं।
  

विज्ञापन
boy drowned in canal who went to bath with his cousin brother In Firozabad
नहर में डूबा किशोर: बुआ के लड़के के साथ नहाने गया था - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बुआ के बेटे के साथ नहर में नहाने गया किशोर डूब गया। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। परिजन भागते हुए मोके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश करा रही है। बीच-बीच हो रही बारिश के चलते तलाशने में बाधा होती रही।

विज्ञापन

गहरे पानी में जाने से डूबने लगा

घटना जसराना थाना क्षेत्र के नगला बडा गांव की है। गांव निवासी जलेब सिंह का बेटा बीनू यादव (15) अपनी बुआ के लड़के अवधेश के साथ नहर में नहाने कुशियारी पुल के पास गया था। मंगलवार की दोपहर वह अन्य कुछ लड़कों के साथ नहर में स्नान कर रहा था। इसी दौरान अचानक गहरे पानी में चले जाने से वह डूबने लगा। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Kasganj News: गंगा स्नान करते समय डूबने लगे पांच श्रद्धालु, मची चीख-पुकार; गोताखोरों ने तीन को

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने ढूंढा लेकिन सफलता नहीं मिली

बीनू को डूबता देख अवधेश ने शोर मचाया। शोर सुनकर पास में नहा रहे लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन, कामयाबी नहीं मिली। वह पानी के तेज बहाव में बह गया। जानकारी मिली तो परिजन एवं ग्रामीण भागते हुए मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कर रही है। 


यह भी पढ़ेंः- जीजा पर आया महिला का दिल: अवैध संबंधों में बाधक बना पति तो मिलकर मार डाला, बेटे का शव देख

गोताखोर तलाशने में जुटे

परिजन ने बताया बीनू यादव दूसरे नंबर का बेटा है। वह कक्षा आठ में पढ़ता है। बुआ का  लड़का घर आया था तो उसके साथ नहर में नहाने के लिए आ गया था। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि नहाते समय एक किशोर डूब गया है। गोताखोरों की मदद से उसे तलाशने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed