फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Booster dose of co-vaccine came in the district to protect against Omicron

ओमिक्रॉन से बचाव के लिए जिले में आई को-वैक्सीन की बूस्टर डोज

Thu, 30 Dec 2021 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Booster dose of co-vaccine came in the district to protect against Omicron
ओमिक्रॉन से बचाव के लिए जिले में आई को-वैक्सीन की बूस्टर डोज
विज्ञापन

फिरोजाबाद। ओमिक्रॉन का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कोरोना की पहली और दूसरी लहर में अहम भूमिका निभाने वाले हेल्थ वर्करों को बूस्टर डोज देने की तैयारी है। सर्वप्रथम स्वास्थ्यकर्मियों को ही को-वैक्सीन लगाई गई थी। दूसरी डोज लगवाए भी 10 माह से अधिक समय गुजर चुका है। को-वैक्सीन की बूस्टर डोज बृहस्पतिवार को देर रात जनपद में पहुंची। 10 जनवरी से स्वैच्छिक रूप से कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज स्वास्थ्यकर्मियों के लगाई जाएगी।

जिले में छह हजार से अधिक लोगों को तीसरी यानी बूस्टर डोज दी जाएगी। स्वास्थ्यकर्मियों के बाद 60 साल से अधिक के लोगों को बूस्टर डोज लगाने का कार्य शुरू होगा। जिले में तैयारियां तेजी से चल रही हैं। को-वैक्सीन की चार हजार डोज पहले से ही स्वास्थ्य विभाग के पास उपलब्ध हैं। 10 हजार डोज जिले में और आई। लखनऊ से विशेष वाहन के द्वारा बूस्टर डोज सीएमओ कार्यालय परिसर में बने स्टोर में लाया गया। सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने बताया कि तीसरी लहर आने से पूर्व प्रयास है कि अधिकाधिक लोगों के टीकाकरण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed