{"_id":"617836428f5b1133ed12d91b","slug":"booking-of-vehicles-started-for-dhanteras-automobile-sector-expects-business-of-50-crores-firozabad-news-agr512745688","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस के लिए वाहनों की बुकिंग शुरु, आटोमोबाइल सेक्टर को 50 करोड़ के कारोबार की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस के लिए वाहनों की बुकिंग शुरु, आटोमोबाइल सेक्टर को 50 करोड़ के कारोबार की उम्मीद
विज्ञापन
गणेश नगर स्थित शोरूम पर सजी बाइके
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। दिवाली के त्योहार में अब महज आठ दिन शेष हैं। दो साल बाद शहर का बाजार भी इस बार दिवाली पर झूमने को तैयार है। धनतेरस पर वाहन उठाने के लिए के एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। शोरूम पहुंचकर लोग टोकन मनी जमा कर रहे हैं, जिससे कि धनतेरस के दिन पसंदीदा कलर का वाहन मिल सके। ग्राहकों के रुझान को देखकर ऑटो मोबाइल से जुड़े कारोबारियों को अच्छे व्यापार की आस लगा रहे हैं।
पंच दिवसीय दिवाली के त्योहार पर पहले दिन अर्थात धनतेरस पर वाहनों की खरीदारी का विशेष महत्व है। ऐसे में आठ दिन पहले ही लोग चार पहिया और दोपहिया वाहनों के शोरूम पर पहुंचकर बुकिंग करा रहे हैं। दिवाली के मद्देनजर व्यापारियों ने भी अपनी तैयारी कर ली है। इसके साथ ही कंपनियां भी ग्राहकों को कई ऑफर दे रही हैं।
ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े व्यापारियों की मानें तो धनतेरस और दिवाली पर हर प्रतिवर्ष छह से आठ हजार दोपहिया वाहन की बिक्री होती है। वहीं सौ चार पहिया वाहन भी बिक जाते हैं। हालांकि जिले के अधिकांश लोग आगरा अथवा आसपास के जनपदों से वाहन खरीदते हैं। इस दौरान करीब 50 करोड़ से ज्यादा का अनुुमानित व्यापार होता है। ऑटोमोबाइल व्यापारियों का कहना है कि अब कोरोना के केस खत्म होने से बाजार भी बूम आने लगा है।
विज्ञापन
- वाहनों की बुकिंग दो दिन से शुरू हो गई है। लोग टोकन मनी देकर बुकिंग करा धनतेरस अथवा दिवाली पर डिलीवरी मांग रहे है। जिले में अनुमानित छह से आठ हजार दोपहिया वाहन प्रतिवर्ष बिक जाते हैं। जिले में चार पहिया और दोपहिया वाहनों का करीब पचास करोड़ का कारोबार प्रतिवर्ष धनतेरस और दिवाली पर होता है और इस बार भी इतना कारोबार होने की उम्मीद है।
मनोज शर्मा, जिला मंत्री
जिला उद्योग व्यापार मंडल (ऑटोमोबाइल्स एसोसिएशन)
- इस बार हम अच्छे व्यापार की उम्मीद हैं। उम्मीद के अनुसार स्टॉक भी अच्छा कर रखा है। लोग पहले बुकिंग करा रहे हैं और डिलीवरी धनतेरस अथवा दिवाली पर लेने की बात कह रहे हैं।
अश्वनी कुमार, वाहन विक्रेता
- पेट्रोल के दाम में इजाफा हुआ है लेकिन लोग पेट्रोल की गाड़ियों पर ही विश्वास जता रहे हैं। अभी तक पेट्रोल की गाड़ियों की ही बुकिंग हुई है। लोगों की डिमांड है कि धनतेरस के दिन वाहन को उठाया जाए।
मोहित कुमार सक्सेना, वाहन विक्रेता