फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   body of young man was found lying on bed in Firozabad family members said he was murdered

Firozabad News: खाना खाकर सोया... सुबह चारपाई पर पड़ी मिली लाश; घरवाले बोले- हत्या की गई

Sun, 29 Sep 2024 06:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 29 Sep 2024 06:40 PM IST
सार

सुहागनगरी में युवक खाना खाकर सोया। सुबह चारपाई पर उसकी लाश पड़ी मिली। घरवालों ने देखा तो चीख पड़े। बोले हत्या की गई है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
body of young man was found lying on bed in Firozabad family members said he was murdered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सोते समय युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव चारपाई पर पड़ा मिला। सुबह भाई के पहुंचने पर जानकारी हुई। सूचना पर सीओ टूंडला फोर्स के साथ पहुंथे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन


मामला नारखी थाना क्षेत्र के कोटला गांव का है। गांव निवासी राजन सिंह (30) की कछपुरा के पास मार्केट है। इसमें वह धुलाई और पंचर की दुकान करता था। रात को दुकान बंद कर मार्केट में ही चारपाई बिछाकर सो जाता था। शनिवार रात वह मार्केट में सोया था। 
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब सात बजे छोटा भाई शुभम पहुंचा तो राजन का शव चारपाई पर पड़ा था। शुभम की चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। सीओ टूंडला अनिवेश सिंह, थाना प्रभारी राजेश सिंह पुलिस बल के पहुंच गए। पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन का आरोप है कि पास के कुछ युवकों से उसका कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। उन्होंने ने हत्या की है। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक के शरीर पर चोट का निशान नहीं है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed