फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   body of young man found on roadside in Firozabad who had gone out of his home to eat Bhandara

Firozabad: सड़क किनारे मिली युवक की लाश, घर से पड़ोसी गांव में भंडारा खाने निकला था; फिर नहीं लौटा

Thu, 06 Jun 2024 11:37 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 06 Jun 2024 11:37 AM IST
सार

सुहागनगरी में सड़क किनारे युवक की लाश पड़ी मिली। वह घर से पड़ोसी गांव में भंडारा खाने निकला था। फिर घर नहीं लौटा। 

विज्ञापन
body of young man found on roadside in Firozabad who had gone out of his home to eat Bhandara
मौके पर पहुंची पुलिस व एकत्र गांव के लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बृहस्तपतिवार की तड़के सड़क किनारे युवक का शव पड़ा मिला। लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। खबर फैली तो लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। युवक की पहचान खेरिया अहमद निवासी मुननेश (42) के रूप में हुई। 

विज्ञापन


घटना जसराना थाना क्षेत्र के बनवारा अरांव मार्ग की है। बताया गया कि गांव के मजरा रैपुरा में भागवत कथा का आयोजन हुआ था। कल शाम को वहां पर भंडारा हो रहा था। मुननेश भंडारा खाने के लिए घर से निकला था। आज सुबह लाश मिली। अंदेशा जताया जा रहा है कि किसी वाहन की टक्कर से उसकी मौत हुई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed