फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Blowing the furore raised three dead , four injured

आंधी ने मचाया कोहराम तीन की मौत, चार घायल

Wed, 03 Jun 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 03 Jun 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Blowing the furore raised three dead , four injured
 बुधवार शाम आई तेज आंधी ने तीन लोगों की जान ले ली वहीं चार लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

नेशनल हाइवे स्थित टोल टैक्स के समीप मार्ग किनारे खड़ा पेड़ आंधी के चलते टूटकर आटो पर गिर गया। इसके चलते आटो में सवार पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। यातायात मार्ग भी अवरुद्ध हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। वहां चिकित्सकों ने टूंडला के एटा रोड निवासी अजय पुत्र कोमल सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि सौरभ पुत्र राजवीर की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया। वहीं अशोक, योगेश निवासी नगला जाट थाना पचोखरा व मोहनलाल निवासी सविता का उपचार किया जा रहा है।
वहीं बसईमोहम्मदपुर के शंकरपुर घाट के समीप आंधी के चलते आटो चालक ने संतुलन खो दिया और वह मार्ग किनारे पलट गया। हादसे में जितेंद्र पुत्र लाल मोहन चौधरी निवासी अमीरथा कैमूर बिहार की मौत हो गई। जबकि मामूली रुप से घायल हुए अन्य लोगों को उपचार के लिए निजी अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

दूसरी तरफ शिकोहाबाद के नौशहरा गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार नवीन पुत्र जंग बहादुर निवासी नगला नाइन थाना शिकोहाबाद की मौत हो गई। जबकि उसका साथी सूर्या कठेरिया घायल हो गया। धूल भरी आंधी के चलते वह वाहन को नहीं देख सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed