फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Blood pressure and sugar are affecting the kidneys.

Firozabad News: किडनी पर ब्लड प्रेशर और शुगर डाल रहे असर

Mon, 18 Mar 2024 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 18 Mar 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Blood pressure and sugar are affecting the kidneys.
फिरोजाबाद। हाई ब्लड प्रेशर का प्रभाव सबसे ज्यादा हृदय की सेहत पर पड़ता है। इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर लंबे समय तक बने रहने पर और भी कई अंगों को नुकसान पहुंच रहा है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में इस प्रकार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। 10 से 12 मरीज इस बीमारी से पीड़ित प्रतिदिन आ रहे हैं। जांच कराने पर किडनी खराब स्थिति में पाई गईं।ब्लड प्रेशर और शुगर न सिर्फ मरीज को दर्द तो दे रहा है, उसे जानलेवा स्थिति तक ले जा रहा है। इसमें युवाओं की संख्या सर्वाधिक बढ़ रही है। मेडिकल कॉलेज के मेडिसन विभागध्यक्ष डाॅ. मनोज कुमार ने कहा कि उच्च रक्तचाप किडनी फेलियर का कारण बन रहा है। उच्च रक्तचाप किडनी में रक्त वाहिकाओं को संकुचित करने लगती हैं, इससे इस अंग में रक्त प्रवाह कम हो जाता है। ऐसी स्थिति में किडनी अच्छी तरह से काम नहीं कर पाती है। किडनी में समस्या और अनियंत्रित उच्च रक्तचाप के कारण शरीर में विषाक्तता बढ़ने का भी खतरा हो सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी लोगों को ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए निरंतर उपाय करते रहना चाहिए। सोडियम वाली चीजों को आहार में कम करें। दिनचर्या में व्यायाम करके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है। हाई ब्लड प्रेशर आंखों, लिवर के लिए भी नुकसानदायक हो रहा है। जिन लोगों में आनुवांशिक तौर पर हाई ब्लड प्रेशर का जोखिम है वे सावधान रहें।
विज्ञापन



हाई ब्लड प्रेशर से ऐसे करें बचाव
-नमक का सेवन कम करें तथा संतुलित आहार का सेवन करें।
-धूम्रपान से बचें तथा मन को शांत रखने की कोशिश करें।
-नियमित रूप से व्यायाम करने के साथ ही योगा करें।



ऐसे रखें डायबिटीज कंट्रोल
-प्रचुर मात्रा में पानी का सेवन करें।
-खाने का समय निर्धारित कर लें।
-रसीले फलों का सेवन करें।
-सेंधा नमक व हरी सब्जियों का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed