फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BJP's Rekha defeats BSP's Momina in Fariha

Firozabad News: फरिहा में भाजपा की रेखा ने बसपा की मोमिना को हराया

Sat, 13 May 2023 04:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 13 May 2023 04:27 PM IST
विज्ञापन
BJP's Rekha defeats BSP's Momina in Fariha
फरिहा में भाजपा की रेखा ने बसपा की मोमिना को हराया
विज्ञापन

मोमिना के पति अब्दुल हई सपा से थे नगर पंचायत अध्यक्ष, टिकट नहीं मिली तो हो गए हाथी पर सवार
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। फरिहा नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं सभासद पद के प्रत्याशियों के मतों की गिनती जसराना के लोक राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के हॉल में हुई। मतगणना के दौरान भाजपा की रेखा देवी ने बसपा की मोमिना यास्मीन को हराकर विजय हासिल की। मोमिना यास्मीन के पति अब्दुल हई 2017 में सपा के टिकट पर चुनाव जीतकर नगर पंचायत अध्यक्ष बने थे।

फरिहा नगर पंचायत की मतगणना दो चरणों में पूरी हुई। पहले चरण में भाजपा को 657, बसपा को 978 एवं सपा को 327 मत प्राप्त हुए। पहले चरण में पिछड़ने के बाद भाजपा ने पलटी मारी और दूसरे चरण में 1045 मत प्राप्त किए। दूसरे चरण में बसपा को 266 एवं सपा को 559 मत प्राप्त हुए। दोनों चरणों में 1703 मत प्राप्त कर भाजपा की रेखा देवी ने बसपा की मोमिना यास्मीन को 458 मतों से हरा दिया। समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी पिंकी 886 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रही। जीत का प्रमाणपत्र लेने के बाद रेखा देवी ने कहा पिछले पांच वर्षों में फरिहा नगर पंचायत की जो दुर्दशा हुई है उसे सुधारने का कार्य किया जाएगा। कहा कि जनता के बीच रहकर जनता के कार्यों को कराया जाएगा। विदित हो कि 2017 के चुनावों में भाजपा प्रत्याशी को हराकर सपा के टिकट पर अब्दुल हई नगर पंचायत अध्यक्ष बने थे। सपा ने टिकट नहीं दिया तो हाथी का दामन थाम पत्नी को टिकट दिला दिया। लेकिन हाथी की सवारी काम नहीं आई और फरिहा में कमल खिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed