फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   bjp mla in firozabad

उत्तर प्रदेश सरकार दंगों की सरकार: संगीत सोम

Sun, 31 May 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 31 May 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
bjp mla in firozabad

विज्ञापन
प्रदेश सरकार दंगों की सरकार है, तीन वर्ष के कार्यकाल में सपा सरकार तीन सौ दंगे करा चुकी है। प्रदेश की जनता भी इस बात को समझ चुकी है। यह बातें भाजपा के सरधना विधायक संगीत सोम ने इटावा जाते समय सुभाष चौराहे पर स्वागत के दौरान कहीं।

उन्होंने कहा कि सपा ने हमेशा एक वर्ग को दबाने का काम किया है। इससे प्रदेश काफी पीछे चला गया है। जनता प्रदेश में परिवर्तन का मन बना चुकी है और आगामी विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रही है। कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। आगामी सरकार प्रदेश में भाजपा की ही बनेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बारिश से बर्बाद हुई फसल का मुआवजा पहले से डेढ़ गुना कर दिया है। पूर्व में 50 प्रतिशत के नुकसान पर ही मुआवजा मिलता था अब 30 प्रतिशत पर भी मुआवजा दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री बीमा दुर्घटना योजना, अटल पेंशन योजना आदि लागू कर केंद्र सरकार ने आम आदमी को कई अधिकार दिए हैं। स्वागत करने वालों में भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी, रूपेश शुक्ला, यजुवेंद्र सिंह, योगेश प्रताप सिंह, दीपक राजौरिया, राजन सिंह निषाद, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, राहुल पचौरी, कमल सिंह बघेल, जसवंत सिंह, गौरव चक, अभिषेक त्रिवेदी और आशू जैन आदि थे।
विज्ञापन

फोटो-टूंडला में भाजपा विधायक संगीत सोम का स्वागत करने भाजपाई-1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed