फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BJP members visited Etah Salepur

Firozabad News: भाजपाइयों ने एटा सलेपुर में किया प्रवास

Thu, 10 Apr 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 10 Apr 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
BJP members visited Etah Salepur
टूंडला। भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो अभियान के तहत बृहस्पतिवार को पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गांव एटा सलेमपुर में प्रवास किया। जहां उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं का बखान किया। जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बूथ समिति, पन्ना प्रमुख एवं गांव में निवास करने वाले कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए प्रदेश व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व गांव के जीवन दर्शन पर विस्तृत चर्चा की। इसके साथ ही जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात कर उनसे बातचीत की। गांव के मंदिर स्कूल में स्वच्छता अभियान चलाया। बैठक के उपरांत गांव में निवास करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर गांव के सभी कार्यकर्ताओं एवं बूथ समिति पन्ना प्रमुख के साथ भाजपा का झंडा लेकर शोभायात्रा निकाली। प्रवास के दौरान मंडल अध्यक्ष महावीर बघेल, मंडल महामंत्री ब्रजवीर सिंह चौहान, मंडल उपाध्यक्ष राजीव गंगवार, शक्ति केंद्र संयोजक शैलेंद्र धाकरे, सत्येंद्र बघेल, बूथ अध्यक्ष रामनिवास, राम प्रकाश त्यागी, अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed