फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BJP celebrated the birth anniversary of Maharana Pratap

Firozabad News: भाजपा ने मनाई महाराणा प्रताप की जयंती

Tue, 09 May 2023 05:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 09 May 2023 05:56 PM IST
विज्ञापन
BJP celebrated the birth anniversary of Maharana Pratap
भाजपा ने मनाई महाराणा प्रताप की जयंती
विज्ञापन

टूंडला। भारतीय जनता पार्टी के नगर कार्यालय पर महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई गई। पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।
नगर अध्यक्ष रूपेश शुक्ला ने कहा कि भारतीय इतिहास में राजपूतों का गौरव पूर्ण स्थान रहा है। राजपूतों ने जाति, धर्म तथा स्वाधीनता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने में भी कभी संकोच नहीं किया। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य रामतीर्थ सिंह चक ने कहा कि महान राजपूत नरेश महाराणा प्रताप अपने पराक्रम और शौर्य के लिए समूची दुनिया में मिशाल के तौर पर जाने जाते हैं। एक ऐसा राजपूत सम्राट जिसने जंगलों में रहना पसंद किया, लेकिन कभी भी मुगलों की दासता स्वीकार नहीं की।
विज्ञापन

इस दौरान सुशील पौनिया, जितेंद्र प्रताप सिंह सिटी, जिला मंत्री संजय सिंह परमार, लोकेश जादौन, संध्या गौतम, शरद पौनियां, दिनेशपाल सिंह, नरेंद्र चक, आदित्य प्रताप सिंह, हेमंत चक, सुधांशु पचौरी आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed