फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bike riding youths attacked with sticks, one dead

Firozabad News: बाइक सवार युवकों पर लाठी-डंडों से हमला, एक की मौत

Mon, 21 Oct 2024 02:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 21 Oct 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youths attacked with sticks, one dead
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र स्थित मोहल्ला इंद्रपुरी झील की पुलिया निवासी तीन दोस्तों की शराबी युवक से विवाद के बाद विपक्षियों ने लाठी-डंडे और सरिया से हमला कर दिया। मारपीट की घटना में तीनों दोस्त घायल हो गए। घायलों को उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर लाए। डाक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। घायलों का उपचार किया जा रहा है। युवक की मौत होेने से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मोहल्ला इंद्रपुरी झीलकी पुलिया निवासी कन्हैया दिवाकर (20) बेलदारी का काम करता है। रविवार को देररात्रि करीब साढ़े नौ बजे वह अपने दोस्त अंशु एवं कुनाल के साथ बाइक से तगादा करने को निकले थे। रास्ते में उनका विवाद शराबी युवक से हो गया। तीनों दोस्तों ने उसकी पिटाई लगा दी। मारपीट होने की जानकारी होने पर दूसरे पक्ष के काफी युवक एकत्रित होकर आ गए। उन्होंने कन्हैया एवं उसके दोस्तों की लाठी डंडों एवं सरिया से पिटाई लगा दी।
विज्ञापन

मारपीट करने के बाद हमलावर मौके से भाग गए। युवकों ने घटना की जानकारी कन्हैया के घर फोन करके उसके भाई अखिलेश को दी। सूचना पर कन्हैया के भाई अखिलेश सहित अन्य के परिजन मौके पर पहुंच गए। तीनों वेहोशी की अवस्था में मिले। घायलों को उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। डाक्टर ने कन्हैया दिवाकर को मृत घोषित कर दिया। कन्हैया की मौत होने की जानकारी होते ही परिवार में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर घटना की जानकारी होते ही एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद,सीओ सिटी अरुण कुमार चौरसिया थाना प्रभारी राजेश पांडेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना के संबंध में परिजनों से जानकारी ली है। सीओ सिटी अरुण कुमार चौरसिया ने कहा कि प्रथम दृष्टया मारपीट की घटना में युवक की मौत होने का मामला सामने आ रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed