फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bike riding miscreants fired on Jalesar road, panic

जलेसर रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, दहशत

Sat, 12 Mar 2022 11:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants fired on Jalesar road, panic
फिरोजाबाद। शनिवार सुबह बाइक सवार दो युवकों ने जलेसर रोड पर फायरिंग कर दहशत फैला दी। सुबह टहलने वाले लोगों में अफरातफरी मच गई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। तब तक युवक मौके से भाग जाने में सफल हो गए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं।
विज्ञापन

घटनाक्रम शनिवार सुबह करीब छह बजे का है। लोग सुबह टहलने के लिए जलेसर रोड की तरफ आ जा रहे थे। इस बीच नारखी थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी शम्मी खां ककरुऊ कोठी चौराहे के समीप पहुंचे थे। तभी बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे।
विज्ञापन

शम्मी कुछ समझ पाते तब तक बाइक सवार युवकों ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग होते ही क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पूर्व युवक भाग गए। पुलिस ने मामले की जानकारी कर युवकों की तलाश की। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने पहुंचे शम्मी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ उत्तर थाना पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed