फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bike riders killed in truck collision

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Tue, 01 Sep 2015 09:46 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 01 Sep 2015 09:46 PM IST
विज्ञापन
Bike riders killed in truck collision
जसराना के गांव प्रानपुर निवासी जसवंत की पत्नी ललिता देवी अपने तीन वर्षीय पुत्र ध्रुव के साथ रक्षाबंधन पर मायके छत्रपति गढ़ी आई थीं। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे ललितेश अपने भाई रामौतार के साथ बाइक से गांव प्रानपुर लौट रही थीं। गांव दौलतपुर के समीप ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। ललितेश घायल हो गईं, जबकि बेटे ध्रुव की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक लेकर भाग रहे चालक को क्षेत्रीय लोगों ने पकड़ लिया। उसकी पिटाई करते हुए बाईपास मार्ग के निर्माण की मांग करते हुए जाम लगा दिया। मौके पर सीओ टूंडला एसएस भारद्वाज और कोतवाल नारखी पहुंच गए। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझाते हुए जाम खुलवा दिया और शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा। कोतवाल नारखी का कहना है कि परिवारीजनों की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed