फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bike rider died in collision with tractor in Firozabad

Firozabad: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, कोल्ड स्टोरेज से ड्यूटी खत्म कर घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Sun, 17 Dec 2023 04:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 17 Dec 2023 04:57 PM IST
सार

फिरोजाबाद में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। वह कोल्ड स्टोरेज से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। रास्ते में हादसा हो गया। 

विज्ञापन
Bike rider died in collision with tractor in Firozabad
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शनिवार रात्रि एटारोड पर विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

विज्ञापन


नारखी थाना क्षेत्र के गांव परीक्षतपुर निवासी नवीन कुमार फिरोजाबाद के मटसेना अंतर्गत गांव गढ़ी दया स्थित सागर कोल्ड स्टोरेज के मशीन रूम में ऑपरेटर पद पर तैनात था। उसकी सुबह नौ से रात्रि नौ बजे तक ड्यूटी रहती थी। शनिवार शाम सात बजे करीब वह बाइक से घर लौट रहा था।  
विज्ञापन


पचोखरा थाना क्षेत्र के गांव इमलिया के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में नवीन गंभीर रूप से घायल हाोगया। सूचना पर थाना पचोखरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए टूंडला सीएचसी पर भेजा। जहां उसकी हालत चिंताजनक होने पर उसे फिरोजाबाद भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता श्रीनिवासी ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष सचिन कुमार का कहना है कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed