{"_id":"63fe38a94298ddf10503ba95","slug":"bike-rider-died-in-collision-with-speeding-vehicle-while-companion-was-injured-in-firozabad-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत, साथी घायल
Tue, 28 Feb 2023 10:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 28 Feb 2023 10:53 PM IST
सार
फिरोजाबाद में तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से बुलेट में टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया। युवक की मौत की खबर पर परिजन में चीख पुकार मच गई। वह रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
हादसा सिरसागंज थाना क्षेत्र के अरांव रोड की है। थाना क्षेत्र के भारौल गांव निवासी ओमप्रकाश (25) बीती रात अपने साथी कैलाश कुमार के साथ बुलेट से सिरसागंज से घर जा रहा था। अरांव रोड स्थित एलपीएस कोल्ड के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। हादसे की जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी- थानाध्यक्ष
कुछ ही देर में ओमप्रकाश की मौत हो गई। कैलाश घायल अवस्था में घटनास्थल पर पड़ा था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सिरसागंज अस्पताल भेजा। साथ ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। हादसे में युवक की मौत की खबर पर परिजन रोते बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे। थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि तहरीर मिलने पर वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन