फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bike rally, sloganeering took out in protest against reservation

आरक्षण के विरोध में निकाली बाइक रैली,नारेबाजी

Sun, 08 Aug 2021 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Bike rally, sloganeering took out in protest against reservation
रफ़रोजाबाद ! सुहाग नगर स्थित परशुराम पार्क के बाइक रैली निकालते भारतीय सवर्ण संगठन के पदाधिकारी - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। मंडल आयोग की रिपोर्ट के विरोध एवं आत्मदाह करने वाले प्रतिभाशाली छात्रों की याद में सवर्ण संगठनों ने रविवार को कार्यक्रम आयोजित किए। भारतीय सवर्ण महासभा ने शहादत देने वाले युवाओं को श्रद्धांजलि दी और बाइक रैली निकालकर विरोध जताया। आरक्षण के विरोध में सवर्ण महासभा ने भी मंडल आयोग का पुतला दहनकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

मंडल आयोग की सिफारिशों के विरोध में भारतीय सवर्ण महासभा ने रविवार को आयोग के अध्यक्ष वीपी मंडल का पुतला फूंका। इस दौरान मौजूद युवाओं और संगठन पदाधिकारियों ने तत्कालीन प्रधानमंत्री वीपी सिंह एवं आरक्षण प्रक्रिया के विरोध में नारेबाजी की। मंडल आयोग की रिपोर्ट लागू किए जाने के विरोध में भारतीय सवर्ण संगठन ने शहर के प्रमुख मार्गों पर बाइक रैली निकाली।
विज्ञापन

बाइक रैली को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाई। इससे पूर्व संगठन की ओर आयोजित शोकसभा के दौरान मंडल आयोग की रिपोर्ट लागू होने के विरोध में शहादत देने वाले युवाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल आयोग की रिपोर्ट लागू होने विरोध में आयोजित कार्यक्रमों में मयंक भटनागर, विश्व मोहन कुलश्रेष्ठ, ठाकुर मुन्ना सिंह, कल्पना राजौरिया, दिनेश वशिष्ठ, संजय शर्मा, रामकृपा गुबरेले, निशांत गर्ग, सवर्ण महासभा के संजीव उपाध्याय, कुलदीप शर्मा, अनुपम दुबे, रविंद्र कुमार, प्रशांत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed