फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bike collided woman saree got stuck in car wheel dragged for 100 meters

Firozabad: बाइक में मारी टक्कर, कार के पहिए में फंस गई महिला की साड़ी; 100 मीटर तक घिसटी...सड़क पर मचा शोर

Tue, 25 Feb 2025 08:44 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 25 Feb 2025 08:44 PM IST
सार

सड़क हादसे में बाइक चालक सहित चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक पर बैठी महिला की साड़ी किसी तरह गाड़ी के पिछले पहिए में फंस गई। 

विज्ञापन
Bike collided woman saree got stuck in car wheel dragged for 100 meters
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिकोहाबाद में बेकाबू कार ने मंगलवार दोपहर महिला को टक्कर मार दी। महिला की साड़ी कार के पिछले पहिए में फंस गई। इससे महिला काफी दूर तक घिसट गई। घटना में महिला के गंभीर चोट आई हैं। हादसे में बाइक सवार समेत चार लोग गंभीर घायल हुए हैं।
विज्ञापन


जनपद आगरा के विक्रमपुर बाह निवासी सरजीत सिंह 30 वर्षीय भाभी सविता को टूंडला थाना क्षेत्र के गांव जाफरगढ़ी में लेकर जा रहा था। बाइक पर उसका सात वर्षीय भतीजा प्रेम व तीन वर्षीय भतीजी कृतिका भी बैठे हुए थे। 
विज्ञापन


इसी दौरान बाइक चालक को थाना क्षेत्र के माधवगंज में एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक चालक सहित चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बाइक पर बैठी महिला की साड़ी किसी तरह गाड़ी के पिछले पहिए में फंस गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार चालक 100 मीटर तक खींच ले गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला सयुंक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। कार चालक मौके से फरार हो गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed