फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   bharat band

किसान आंदोलन के समर्थन सड़क पर उतरे सपाई, रैली निकाली, पुतले फुंके

Mon, 07 Dec 2020 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
bharat band
शिकोहाबाद- भारत बंद के समर्थन में मोटर साइकिल रैली निकालते हुए समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। किसान संगठनों के भारत बंद के समर्थन में समाजवादी पार्टी ने सोमवार को जिले भर में किसान संदेश यात्राएं निकाली। इस दौरान सुबह से सपाइयों की घेराबंदी में पुलिस जुटी रही सपा जिलाध्यक्ष डीपी यादव सहित कई सपा नेताओं को उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया। जिला मुख्यालय और सपा का कार्यालय पुलिस ने छावनी बना दिया। इधर, लखनऊ में सपाध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही सपाइयों ने जगह-जगह मुख्यमंत्री के पुतले फूंके।
विज्ञापन

पुलिस ने सपा एमएलसी डॉ. दिलीप यादव का आवास को भी घेर लिया। हालांकि वह पुलिस को गच्चा देकर सपाइयों के साथ रैली के साथ संदेश यात्रा में शामिल हो गए। एसपी सिटी के नेतृत्व में फोर्स ने उन्हें रास्ते में रोक दिया गया। इधर, राजा के ताल पर सयुस के पूर्व अध्यक्ष चौधरी संजय यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। सपा के प्रदेश सचिव रामसेवक यादव को भी पुलिस ने उनके शिकोहाबाद स्थित आवास पर नजरबंद कर दिया। सपा नेता खालिद नसीर और नीरज यादव को भी पुलिस देर शाम तक थाना उत्तर में बैठाए रही।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए प्रदेश भर में सात दिसंबर को किसान संदेश यात्रा निकालने का आह्वान किया था। इस पर सपाई किसान संदेश यात्रा निकालने की तैयारी कर रहे थे लेकिन पुलिस ने सोमवार सुबह से ही सपाइयों के घर के बाहर पहरा बैठा दिया। जिला मुख्यालय के सामने सपा के जिला कार्यालय की ओर जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया। एडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, एसपी ग्रामीण राजेश कुमार, सीओ शिकोहाबाद बल्देव सिंह खनेड़ा, सीओ सिरसागंज इंदुप्रभा सिंह समेत कई थानों का फोर्स कार्यालय के बाहर मुस्तैद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय में पहुंचने की जिद पर अड़े नीरज यादव एवं प्रवीण शर्मा को एसएचओ मटसेना विनय कुमार मिश्र, एसएसआई मक्खनपुर रवींद्र सिंह ने पकड़कर पुलिस लाइन भेज दिया। सपा कार्यालय की ओर जा रहे पूर्व डीजीसी सुरेंद्र सिंह यादव, नीरज यादव एडवोकेट सहित एक अन्य को पुलिस ने लौटा दिया। सपा जिलाध्यक्ष दुर्गपाल उर्फ डीपी यादव के सिरसागंज में स्थित आवास के बाहर फोर्स तैनात कर दी। उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया गया। शिकोहाबाद में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, विनय यादव, गौरव यादव, सुभाष प्रधान सहित ही अन्य नेताओं के घरों कें बाहर फोर्स मुस्तैद नजर आई। सपा महानगर के अध्यक्ष जर्रार अहमद राजू, हनीफ खाकसार , जाहिद परवेज,कान्हा यादव, रणवीर यादव व लाखन चक के अलावा अन्य सपाइयों को उर्वशी रोड स्थित आवास पर नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह, सीओ सिटी हरिमोहन सिंह के साथ एसएचओ थाना दक्षिण एवं रसूलपुर पहुंचकर रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed