फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Become a great donor by donating blood, save people's lives

Firozabad News: रक्तदान कर बनें महादानी, बचाएं लोगों की जान

Sun, 29 Sep 2024 01:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 29 Sep 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Become a great donor by donating blood, save people's lives
फिरोजाबाद। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से एक अक्तूबर राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। रक्तदान शिविर मेडिकल कॉलेज (जिला अस्पताल) की ब्लड बैंक में सुबह 9 बजे से शुरू होगा। प्रत्येक रक्तदाता को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही रक्तदाता तीन माह तक अपनी मर्जी से जरूरतमंद को रक्त भी दिला सकेंगे। संगठन के लोग भी रक्तदान कर सकेंगे।मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डाॅ. नवीन जैन ने बताया कि ब्लड बैंक में पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। ब्लड देने वाले की पांच प्रकार की जांच की जाएगी। इनमें एचआईवी, हेपेटाइटिस बी, मलेरिया आदि शामिल हैं। रक्तदान से शरीर पर किसी भी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है। एक स्वस्थ व्यक्ति को तीन महीने में एक बार रक्तदान करना चाहिए।
विज्ञापन

ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के जिला महामंत्री रामबाबू धनगर ने कहा कि जिंदगी बचाना सबसे बड़ा कार्य है। यह इस पुनीत कार्य हम रक्तदान कर पूरा कर सकते हैं। उन्होंने धनगर समाज के लोगों से एक अक्तूबर को मेडिकल काॅलेज की ब्लड बैंक में रक्तदान करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed