फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BDO was beaten after closing the room, case against five including block chief

बीजेपी ब्लॉक प्रमुख की गुंडई: BDO को कमरे में कराया बंद, फिर गनर, अंगरक्षक और ड्राइवर से कहा- पीटो इसे

Thu, 06 Jul 2023 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 06 Jul 2023 12:16 AM IST
सार

पिटाई में बीडीओ के कपड़े तक फट गए। बीडीओ की सूचना पर एसडीएम एवं सीओ पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद बीडीओ की तहरीर पर ब्लॉक प्रमुख समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
BDO was beaten after closing the room, case against five including block chief
भाजपा (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

विस्तार

फिरोजाबाद के जसराना में भाजपा की ब्लॉक प्रमुख के सामने उनके गनर, अंगरक्षक व अन्य साथियों ने बीडीओ को कमरा बंद कर पीटा। पिटाई में बीडीओ के कपड़े तक फट गए। बीडीओ की सूचना पर एसडीएम एवं सीओ पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद बीडीओ की तहरीर पर ब्लॉक प्रमुख समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं ब्लॉक प्रमुख ने भी बीडीओ के खिलाफ अभद्रता करने की कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार मंगलवार शाम करीब सात बजे ब्लॉक प्रमुख संध्या राजपूत ने ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया। ब्लॉक कार्यालय खुला मिला। इसमें कुछ युवक कंप्यूटर पर बैठे थे। ब्लॉक प्रमुख ने अभिलेखागार भी देखा। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख संध्या राजपूत ने सभी को बाहर कर ब्लॉक कार्यालय पर ताला लगा दिया। बुधवार सुबह दस बजे जब ब्लॉक कर्मचारी पहुंचे तब भी ताला लटका मिला। बीडीओ ने फोन करने पर उन्होंने फोन नहीं उठाया। काफी देर तक इंतजार करने के बाद बीडीओ ने ताला तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ रजत कुशवाहा का कहना है कि दोपहर 12 बजे ब्लॉक प्रमुख संध्या राजपूत, उनके निजी अंगरक्षक, चालक, दो सरकारी गनर सीधे कक्ष में घुस आए। कमरे की लाइट बंद कर जमकर पिटाई की, इसके कारण उसके कपड़े तक फट गए। इसके बाद सभी चले गए। बीडीओ ने इसकी सूचना पुलिस व प्रशासनिक अफसरों को दी। मौके पर एसडीएम पारसनाथ मौर्या, सीओ राजवीर सिंह, एसओ सचिन कुमार मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

पुलिस ने बीडीओ की तहरीर पर ब्लॉक प्रमुख संध्या राजपूत समेत पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं ब्लॉक प्रमुख संध्या राजपूत ने भी बीडीओ के खिलाफ अभद्रता करने की कोतवाली में तहरीर दी है। क्षेत्राधिकारी राजवीर सिंह ने कहा कि बीडीओ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। ब्लाक प्रमुख की तरफ से अभी तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed