फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bar Association Firozabad's election program announced, enrollment process started

बार एसोशिएशन फिरोजाबाद का चुनाव कार्यक्रम घोषित,नामांकन प्रक्रिया शुरू

Tue, 26 Apr 2022 11:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Bar Association Firozabad's election program announced, enrollment process started
फिरोजाबाद। बार एसोसिएशन फिरोजाबाद के संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी कुंवर बहादुर सिंह एवं नृपति सिंह यादव एडवोकेट ने बार एसोसिएशन का चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 27 एवं 28 अप्रैल को भी नामांकन दाखिल होंगे। 29 अप्रैल को नामांकन जांच तथा 30 अप्रैल को नाम वापसी के साथ छह मई को मतदान सुबह नौ बजे से तीन बजे तक होगा। साढ़े तीन बजे से मतगणना के साथ परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ही 26 अप्रैल मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ करा दी है। पहले दिन अध्यक्ष पद के छह,महासचिव पद के पांच, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के चार-चार, कोषाध्यक्ष के दो एवं सहसचिव पद के छह नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन

जबकि अध्यक्ष पद के लिए पंचम सिंह गुर्जर एडवोकेट, नागर सिंह यादव एडवोकेट, धर्मसिंह यादव एडवोकेट ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए आलोक नारायण सिंह, महासचिव पद के लिए दिनेशचंद्र यादव, कोषाध्यक्ष पद के लिए छत्रपाल सिंह बाबा, सह सचिव पद के लिए शिवरतन सिंह यादव ने अपने नामांकन दाखिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि बार के विभिन्न पदों के लिए नामांकन 27 एवं 28 अप्रैल को दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 29 अप्रैल तथा नाम वापसी 30 अप्रैल को होगी। यदि जरूरत पड़ी तो मतदान छह मई को सुबह नौ बजे से शाम को तीन बजे तक होगा। मतगणना साढ़े तीन बजे से प्रारंभ होकर परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव कमेटी के रमेशचंद्र यादव, संतोष कुमार कुशवाहा, जेपी यादव एडवोकेट, जेपी शर्मा, संजय यादव, प्रदीप कुमार यादव, दिलीप कुमार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed