फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bar association election: Mahendra Singh defeated Satish Vashisht, elected president

बार एसोसिएशन चुनाव: महेंद्र सिंह ने सतीश वशिष्ठ को हराया, चुने गए अध्यक्ष

Wed, 24 Feb 2021 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Bar association election: Mahendra Singh defeated Satish Vashisht, elected president
बार एसोसिएशन चुनाव के बाद विजयी हुए प्रत्याशी जश्न मनाते हुए - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। बार एसोसिएशन फिरोजाबाद का चुनाव बुधवार को जनपद न्यायालय प्रांगण में पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। 935 मतदाताओं में से 729 ने मतदान किया। बार अध्यक्ष पद पर महेंद्र सिंह यादव 224 मत पाकर विजयी हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सतीश वशिष्ठ को 90 मतों से हराया है। वहीं महासचिव देवेंद्र सिंह यादव 184 मत पाकर जीत गए। परिणाम घोषित होते ही उनके समर्थकों ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन फिरोजाबाद का चुनाव पुलिस प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्थाओं के बीच बार हॉल में कराया गया। मतदान के लिए एक-एक कर अधिवक्ता सुबह नौ बजे से अपराह्न तीन बजे तक आते रहे। सीओपी नंबर एवं प्रमाणपत्र को देखकर मतदान के लिए आगे बढ़ाया गया। चुनाव मैदान में उतरे अधिवक्ता कतार में खड़े होकर अपने पक्ष में मतदान करने की गुजारिश करते दिखाई दिए। मतदान संपन्न होने के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी त्रिभुवननाथ यादव एडवोकेट के निर्देशन में मतगणना प्रारंभ कराई गई। मतगणना के लिए सभी पदों के लिए अलग-अलग मतपत्रों की गड्डियां बनाई गई थी। गड्डियां बनाने के साथ उनकी काउंटिंग कराई गई। मुख्य चुनाव अधिकारी त्रिभुवन नाथ यादव ने बताया कि अध्यक्ष पद पर महेंद्र सिंह यादव 214 मत पाकर जीते जबकि सतीश वशिष्ठ 124 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष 265 मत पाकर आलिया रफत सादमा बनीं। उन्होंने सर्वेश कुमार यादव को 38 मतों से हराया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 184 मत पाकर देवेंद्र सिंह यादव चुनाव जीत गए। उन्होंने डॉ. सुधीर यादव को 36 मतों से हराया। डॉ. सुधीर यादव को 144 मत मिले। बार महासचिव देवेंद्र सिंह यादव 184 मत पाकर चुनाव जीत गए। दूसरे स्थान पर रहे भरत यादव को 174 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर शिव प्रकाश जादौन को 268 मत एवं दूसरे स्थान पर रहे विजय कुमार को 111 मत मिले। जबकि सहासचिव पद पर मोहन शर्मा 402 मत पाकर, वकील खान 339 मत पाकर एवं शिवनरायन यादव 308 मत पाकर जीत गए हैं। चुनाव में सहायक चुनाव अधिकारी तनुज यादव, सीबा खान, कौशल राठौर, आरिफ इकबाल, दिलीप यादव, प्रभाकर भारद्वाज, गजेंद्र यादव, संतोष कुमार कुशवाह, भंवर सिंह धनगर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

पुलिस फोर्स रहा तैनात, चुनाव जीतने
वालों को सुरक्षा के बीच भेजा था घर
फिरोजाबाद। बार एसोसिएशन के चुनाव के दौरान न्यायालय प्रांगण में पुलिस फोर्स देर शाम तक तैनात रहा। इतना नहीं चुनाव जीतने वाले प्रत्याशियों (अध्यक्ष एवं महासचिव) को सुरक्षा के साथ घर भेजने की व्यवस्था की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed