{"_id":"64e0f6b454ddb5b67d09e137","slug":"ban-on-teaching-work-through-english-medium-in-council-schools-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-2997-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: परिषदीय विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण कार्य पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: परिषदीय विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण कार्य पर लगी रोक
Sat, 19 Aug 2023 10:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 19 Aug 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। परिषदीय स्कूलों में पब्लिक स्कूलों की तर्ज पर अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को झटका लगा है। विभाग की ओर से अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण कार्य पर लगी रोक। अंग्रेजी को एक विषय के रूप में शामिल किया जाएगा। परिषदीय स्कूलों को कॉन्वेंट स्कूल के रूप में विकसित करने के लिए परिषदीय विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण कार्य शुरु किया गया था। जनपद के 200 से ज्यादा परिषदीय विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण कार्य किया जा रहा था। 30 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं शिक्षा हासिल कर रहे थे। इन विद्यार्थियों के लिए सभी विषय की पुस्तकें भी अंग्रेजी माध्यम की उपलब्ध कराई जाती थी। शासन के निर्देश पर परिषदीय विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण कार्य पर रोक लगाने के निर्देश महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से जारी कर दिए गए हैं। इसमें कहा गया है कि सभी विद्यालयों में पूर्व की भांति शिक्षण कार्य किया जाए। अंग्रेजी को एक विषय के रूप में शामिल किया जाएगा। जैसा अन्य विद्यालयों में शिक्षण कार्य के दौरान होता है।
बीएसए आशीष पांडेय ने बताया कि अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण कार्य पर रोक लग गई है। सभी विद्यालयों में सामान्य रूप से शिक्षण कार्य किया जाएगा।
बीएसए आशीष पांडेय ने बताया कि अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण कार्य पर रोक लग गई है। सभी विद्यालयों में सामान्य रूप से शिक्षण कार्य किया जाएगा।