फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Balanced just tap falls into the death of a child

असंतुलित बस बंबा में गिरी, एक बालक की मौत

Sat, 26 Dec 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 26 Dec 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
Balanced just tap falls into the death of a child
एटा रोड पर नगला सिकंदर के पास रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर बंबा में जा गिरी। हादसे में दस वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई और 24 से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल, एफएच मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। घटना के बाद बस चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

 घटना शनिवार सायं छह बजे करीब की है। एटा डिपो की बस एटा से सवारियां लेकर आगरा जा रही थी। बस नगला सिकंदर से आगे नगला दल के सामने स्थित बंबा पुलिया पर पहुंची तभी चालक बस से नियंत्रण खो बैठा वह पुलिया की जर्जर रेलिंग को तोड़ती हुई बंबा में जा गिरी। बस के बंबा में गिरते ही यात्रियों में चीखपुकार मच गई। खेतों में काम रहे किसान और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। किसी तरह बस में फंसे घायल लोगों को बाहर निकाला गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए फीरोजाबाद, टूंडला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व एफएच मेडिकल कालेज भेजा गया। उपचार के दौरान घायल 10 वर्षीय बालक नवनीत पुत्र लोकसिंह फौजी निवासी सुराज थाना मलाकल, एटा की मौत हो गई, जबकि 24 से अधिक यात्री घायल हो गए।  
विज्ञापन

यह हुए घायल
दुर्घटना में मंजू, महेश, इकलासी, पंकज कुमार, जसवंत कौर, केआर अंब्रेश, स्नेहलता, मीना, खुर्शीद बेगम, सुभान, अर्जुन प्रताप, कृष्णपाल, हिमांशु, अमनराज, जयकुमार, हरीसिंह, लोक सिंह, मनोज, रोहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed