{"_id":"680e6f716bdcad5fa809843a","slug":"baba-sahebs-life-gives-us-the-message-of-equality-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-147263-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बाबा साहब का जीवन देता है हमें समानता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बाबा साहब का जीवन देता है हमें समानता का संदेश
Sun, 27 Apr 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
आंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य एवं विधायक का स्वागत किया ग
फिरोजाबाद। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर सैलई स्थित एसएन पैलेस में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य और नगर विधायक मनीष असीजा शामिल हुए।
गोष्ठी में वक्ताओं ने डॉ. आंबेडकर के जीवन, विचारों और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के अधिकारों की लड़ाई लड़ी। उनका जीवन प्रेरणा देने वाला है। आज हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समानता, शिक्षा और न्याय के मूल्यों को अपनाना चाहिए। नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर समाज के गरीब,पिछड़ों के साथ पीड़ितों एवं शोषितों को संविधान में समानता का अधिकार देने का काम किया है।
आयोजक एके निगम ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को डॉ. आंबेडकर के विचारों को पढ़ने और समझने की आवश्यकता है। विश्वप्रताप सिंह, सोने सिंह भी विचार व्यक्त किए।