फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Auto overturned due to tire burst, five women injured, one serious referred to Agra

Firozabad News: टायर फटने से पलटा ऑटो, पांच महिलाएं घायल एक गंभीर आगरा रेफर

Tue, 17 Jan 2023 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Auto overturned due to tire burst, five women injured, one serious referred to Agra
फिरोजाबाद। जलेसर मार्ग स्थित असन चौराहा के समीप ऑटो का टायर फट गया। ऑटो असंतुलित होकर सड़क के गड्ढे में पलट गया। गड्ढे में पानी भरा था। हादसे में ऑटो सवार 5 महिलाएं घायल हो गईं। जबकि तीन लोगों को मामूली चोट लगी। एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला टापाकलां निवासी भूदेवी (40), अर्चना (40), गीता (38), रानी देवी (32), कमलेश (35) के साथ ऑटो में तीन अन्य सवारियां थी। सभी लोग किसी कार्य से नारखी क्षेत्र के बछगांव जा रहे थे। ऑटो नारखी थाना क्षेत्र के असन चौराहा के पास पहुंचा था, तभी ऑटो का टायर फट गया। इस बीच चालक ने संतुलन खो दिया और ऑटो जलेसर मार्ग पर भरे पानी में पलट गया। हादसा होते ही ऑटो में सवार महिलाओं में चीख पुकार मच गई। इस बीच आसपास के लोग एकत्रित हो गए। ऑटो के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। उनको उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाया गया।
विज्ञापन

यहां भूदेवी की हालत गंभीर होने पर उपचार को आगरा रेफर कर दिया गया। वहीं चार महिलाओं का उपचार सरकारी ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। हादसे में महिलाओं के घायल होने की जानकारी मिलने पर परिजन भी सरकारी ट्रॉमा सेंटर आ गए थे। वहीं तीन लोगों के मामूली चोट लगी थी। इसलिए उनको उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर नहीं लाया गया। हादसे की सूचना पर नारखी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed