फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Auto driver hanged himself and dies during treatment in Agra

Firozabad News: फंदे से लटके ऑटो चालक की आगरा में उपचार के दौरान मौत

Fri, 06 Mar 2026 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 06 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Auto driver hanged himself and dies during treatment in Agra
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
शिकोहाबाद। ऑटो चालक ने बृहस्पतिवार रात किसी बात से परेशान होकर फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन ने उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव को लेकर शिकोहाबाद पहुंचे हैं।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के मोहल्ला रूकनपुर नाई वाली मस्जिद के पास रहने वाले एक ऑटो चालक रहिमन (38) वर्ष ने किसी बात से परेशान होकर बृहस्पतिवार रात खुद को कमरे में बंद कर लिया। उसने फंदा लगाकर अपनी जान देने का प्रयास किया। फंदे पर लटका हुआ देख परिजन के होश उड़ गए। उन्होंने किसी तरह युवक को फंदे से उतारकर उपचार के लिए शिकोहाबाद के संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां से उसे व्यापक उपचार के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया। यहां उसने शुक्रवार सुबह आठ बजे करीब दम तोड़ दिया। आगरा में शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव को लेकर शिकोहाबाद पहुंचे हैं। इंस्पेक्टर अनुज कुमार का कहना है कि युवक के फंदे पर लटकने से हालत नाजुक होने का मीमो प्राप्त हुआ था। उसे रैफर कर दिया गया था। इसके अलावा हमारे पास कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed