{"_id":"6919d4a12b080772430c8be5","slug":"auto-collides-with-parked-truck-one-dead-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-160877-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ऑटो खड़े ट्रक से टकराया, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ऑटो खड़े ट्रक से टकराया, एक की मौत
Sun, 16 Nov 2025 07:11 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 16 Nov 2025 07:11 PM IST
विज्ञापन
शनिवार रात को जलेसर रोड कटी बरी के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के जलेसर रोड कटी बरी पर शनिवार देररात एक ऑटो खड़े ट्रक से टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। परिजन में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घायलों को उपचार को भेजा।
हादसा थाना उत्तर के जलेसर रोड कटी बरी के पास हुआ। परिजन ने बताया कि झील की पुलिया बजरंग नगर निवासी कमल किशोर (45) फिरोजाबाद क्लब में संचालित होटल में वेटर का काम करता था। शनिवार की देर रात्रि क्लब चौराहे से ऑटो में सवार होकर घर जा रहा था। जलेसर रोड कटी बरी के पास ऑटो सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। जिससे ऑटो में बैठे कमल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। ऑटो में बैठी अन्य सवारियां घायल हो गई।
घायलों को उपचार को एंबुलेंस से सरकारी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। कमल किशोर को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। मृतक के चार बेटी व एक बेटा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराके परिजन को सौंप दिया।