फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Auto and e rickshaw spoiled the traffic system, jam at the crossroads

Firozabad News: ऑटो व ई रिक्शा ने बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, चौराहे पर लग रहा जाम

Wed, 28 Jun 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 28 Jun 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Auto and e rickshaw spoiled the traffic system, jam at the crossroads

विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर की यातायात व्यवस्था एक बार फिर पटरी से उतर गई है। शहर के चौराहों पर आड़े-तिरछे ऑटो और ई रिक्शा खड़े होने लगे हैं। टूंडला के साथ-साथ शिकोहाबाद की ओर से आने वाले ऑटो एक बार फिर से शहर में आना प्रारंभ हो गए। इसके कारण सुभाष तिराहे पर भी ऑटो चालकों की काफी भीड़ रहती है। कई बार यह ऑटो चालक गाड़ी भरने के चक्कर में सवारियों से खींचतान तक कर रहे हैं।
शहर के मुख्य बाजार में लगने वाले जाम से निजात दिलाने को यातायात पुलिस ने ई रिक्शा चालकों को रूट निर्धारण किया था। इसके साथ साथ टूंडला की ओर से आने वाले वाहनों के लिए सुहागनगर चौराहा तक और शिकोहाबाद की ओर से आने वाले ऑटो एवं टेंपों को आसफाबाद चौराहे तक सीमित कर दिया था। इसके कारण सुभाष तिराहे पर लगने वाले जाम से जनता को काफी राहत मिली थी। ई रिक्शा चालकों का रूट निर्धारित होने के साथ सदर बाजार में लगने वाले जाम से निजात मिली थी, लेकिन यातायात प्रभारी गगन गौड़ के जाने के बाद शहर में एक बार फिर से टूंडला एवं शिकोहाबाद क्षेत्र के ऑटो आना प्रारंभ हो गए।
विज्ञापन

बुधवार को शहर के कोटला चुंगी चौराहे पर ई रिक्शा आड़े तिरछे खड़े दिखाई दिए। यही हाल जाटवपुरी चौराहे पर देखने को मिला। वहीं सुभाष तिराहे पर भी वाहन चालक मनमाने ढंग से सवारी भरते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
बाजार में भी लगने लगा जाम
ई रिक्शा संचालकों द्वारा रूट के बजाय मनमाने ढंग से चलाने के कारण बाजार में भी जाम लगा दिखाई दिया। क्योंकि ई रिक्शा चालक कटरा से होकर जूता वाली गली से होकर बाजार में पहुंच रहे थे। वहीं गंज बाजार की ओर से ई रिक्शा बाजार में जा रहे थे। इसके कारण शाम को बाजार में जाम लगा दिखाई दिया।

----
इन चौराहों पर रोजाना लगता जाम
कोटला चुंगी चौराहे, नगला बरी, जाटवपुरी चौराहे पर आईटीएमएस के तहत भले ही ट्रैफिक लाइट लग गई हो, लेकिन इन चौराहों पर दूसरी ओर से आने वाले वाहनों खासतौर से ई रिक्शा आड़े तिरछे खड़े हो जाते हैं। आठ महीने की कवायद के बाद कुछ स्थिति में सुधार आया था, लेकिन पिछले एक सप्ताह से एक बार फिर से शहर की यातायात व्यवस्था गड़बड़ा गई है।
---
वर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed