फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Authorities initiated the sale of cheaper pulses

प्रशासन ने शुरू कराई सस्ती दाल की बिक्री

Wed, 28 Oct 2015 10:30 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 28 Oct 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
Authorities initiated the sale of cheaper pulses
दाल के दामों को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने राशन की दुकानों पर सस्ती दर से दाल की बिक्री बुधवार को शुरू कराई। इस दौरान डीएसओ के साथ ही क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी राशन की दुकानों पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि दाल की बिक्री का क्रम चलता रहेगा।
विज्ञापन

अरहर के साथ अन्य दालों के भाव लगातार आसमान छू रहे हैं। डीएम विजय किरन आनंद ने दाल की बढ़ती कीमतों को गंभीरता से लिया। उन्होंने दाल की बिक्री राशन की दुकानों के साथ ही विपणन विभाग से कराने का फैसला लिया है।  डीएम के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार एवं क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रीतेशचंद्रा ने शहर की 15 राशन की दुकानों पर बुधवार को 132 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक्री शुरू कराई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उपभोक्ता राशन कार्ड अथवा बिना राशनकार्ड के अरहर के दाल राशन की दुकानों से ले सकते हैं। इन दुकानों में  सुरेशचंद्र आश्रमनगर कोटला चुंगी के पास, राकेश कुमार नगला बरी, सुनहरी लाल आश्रम नगर, हमीद पहलवान हबीबगंज, सोहनवीर सिंह सैलई, गंगा सिंह सैलई, अनिल कुमार सैलई, रामा देवी सैलई, खुशीराम सुखमलपुर निजामाबाद, उमाशंकर पुराना रसूलपुर, जैमिनीदास सैलई, मुन्नालाल रसूलपुर, रामप्रकाश शर्मा रामनगर, राजकुमार शर्मा रामनगर, अनबरी बेगम ककरऊ कोठी हैं। उन्होंने कहा अरहर की दाल की बिक्री इसी तरह से जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



गल्ला मंडी में सस्ती दर दाल की बिक्री को खुला काउंटर
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। दालों के  दामों को नियंत्रित करने के लिए मंडी समिति फीरोजाबाद और डिप्टी आरएमओ राघवेंद्र सिंह यादव ने दाल का काउंटर व्यापार मंडल एवं दाल चावल एसोसिएशन के सहयोग से प्रारंभ किया। नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह ने काउंटर का शुभारंभ कराया। अफसरों की मौजूदगी में अरहर की दाल 140 रुपये प्रति किलोग्राम, मूंग की दाल 95 रुपये, उड़द 110 रुपये, मशहूर की 85 रुपये और चना की दाल 60 रुपये तथा मटर की दाल 35 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक्री की गई।



दाल की बिक्री का काउंटर गल्ला मंडी में स्थापित किया गया है। प्रतिदिन अरहर की दाल का भाव बदलेगा। काउंटर के खोलने का मुख्य उद्देश्य जनता को सही दर पर दाल को मुहैया कराना है। जमाखोंरों ने दाल की दरों को बढ़ाया तो फिर छापेमारी की जाएगी।
रवींद्र सिंह
नगर मजिस्ट्रेट फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed