फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Attempt to fire at gas station

पेट्रोल पंप पर किया आग लगाने का प्रयास

Mon, 09 Feb 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 09 Feb 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
 एक अर्द्ध विक्षिप्त युवक ने पेट्रोल पंप पर डीजल छिड़क कर आग लगाने का प्रयास किया। उसके द्वारा जलाई तीली उसे छू पाती तभी पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मचारियों ने उसे दबोच लिया। गनीमत रही कि आग नहीं लग सकी। पंप कर्मचारियों ने युवक को मारपीट कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन



मामला फीरोजाबाद रोड स्थित गुप्ता पेट्रोल पंप का है। सोमवार दोपहर डेढ़ बजे पंप पर तैनात कर्मचारी अपने कार्य में व्यस्त थे। इसी दौरान पंप पर कंबल ओढ़े एक अर्द्ध विक्षिप्त युवक पहुंच गया। उसने कर्मचारी विहीन डीजल मशीन का नोइजिल पाइप उठाकर अपने व मशीन के ऊपर डीजल डाल लिया। कोई कुछ समझ पाता उससे पूर्व ही विक्षिप्त ने जेब से माचिस निकाल ली। विक्षिप्त की हरकत देख पंप स्वामी व कर्मचारी घबरा गये। अर्द्ध विक्षिप्त युवक ने जैसे ही आग लगाने का प्रयास किया तभी पंप पर तैनात कर्मचारी रजनेश ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन


यह नजारा देख पंप पर पेट्रोल लेने पहुंचे वाहन चालकों में भी हड़कंप मच गया। वाहन चालक अपने-अपने वाहन लेकर वहां से भागने लगे। पंप कर्मियों ने युवक को मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। अर्द्ध विक्षिप्त युवक ने अपना नाम संतोष निवासी गुजरात बताया है। पुलिस ने युवक की हरकतों को देखते हुए उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंप में आग लग जाती तो होता बड़ा हादसा
गनीमत रही कि आग लगने से पूर्व ही पंप कर्मियों ने उसे दबोच लिया, अन्यथा भीषण घटना होती। पंप के आसपास भारतीय स्टेट बैंक, दुकानें, ओवरब्रिज व पूरी आबादी है। यदि पंप पर कोई अप्रिय घटना घटित होती तो उसका खामियाजा पंप के साथ ही अन्य लोगों को भी भुगतना पड़ता।


पंप पर उत्पाद के बाद गाड़ी से टकराया, घायल
पेट्रोल पंप पर उत्पात मचाने के बाद विक्षिप्त युवक पंप के आसपास ही मंडराने लगा। कुछ समय बाद सुभाष चौराहे से जा रही एक जीप के आगे वह गिर गया। चालक जीप को रोक पाता, तब तक उसका सिर जीप के बंपर में फंस गया। गनीमत रही पहिया उसके सिर पर चढ़ता तभी जीत रुक गयी। किसी तरह उसे बंपर से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए फीरोजाबाद भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed