{"_id":"69711a3745d6c213b407731d","slug":"attempt-to-extort-money-from-teachers-by-threatening-them-in-the-name-of-bsa-office-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-165842-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बीएसए कार्यालय के नाम पर शिक्षकों को धमकाकर वसूली का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बीएसए कार्यालय के नाम पर शिक्षकों को धमकाकर वसूली का प्रयास
Wed, 21 Jan 2026 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों पर फोन आया...कहा - शिकायत दर्ज है, कार्रवाई से बचना है तो मिल लो
फिरोजाबाद। जनपद के शिक्षकों के पास बुधवार को एक नंबर से फोन कॉल पहुंचे। कॉल करने वाला व्यक्ति खुद को बीएसए कार्यालय से जुड़ा बताकर कह रहा है कि शिकायत दर्ज है और जल्द कार्रवाई होने वाली है। एक के बाद एक शिक्षक पर फोन पहुंचा। कुछ शिक्षक डर गए। कुछ शिक्षकों ने बीएसए के संज्ञान में मामला लाया।
मामले की जानकारी सामने आने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पांडेय ने स्पष्ट किया है कि कार्यालय की ओर से इस तरह की कोई कॉल नहीं की जा रही है। बीएसए ने सभी शिक्षकों को सतर्क करते हुए कहा है कि किसी भी अनजान नंबर से आने वाली कॉल पर अपनी व्यक्तिगत या विभागीय जानकारी साझा न करें। किसी भी प्रकार की समस्या या संदेह की स्थिति में सीधे बीएसए कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से संपर्क करें।