फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   attack,vidut nigam

विद्युत निगम के जेई, कर्मियों पर हमला, अभिलेख फाड़े

Thu, 28 Apr 2022 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
attack,vidut nigam
विद्युत निगम के जेई, कर्मियों पर हमला, अभिलेख फाड़े
विज्ञापन

चेकिंग के वक्त कटिया का केबल काटने व मीटर जांचने से गुस्साए, पांच के खिलाफ केस दर्ज, एक गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। कस्बे के मोहल्ला गढैया में बिजली चोरी की सूचना पर जांच के लिए पहुंचे विद्युत निगम के अवर अभियंता (जेई) व संविदा कर्मचारियों पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सरकारी अभिलेख भी फाड़ दिए । अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अवर अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि वह बृहस्पतिवार दोपहर संविदा कर्मचारी अतुल, शेर सिंह, अंकित कुमार और रोहित के साथ मोहल्ला गढैया में बिजली की चेकिंग कर रहे थे। जब वह शमसुद्दीन नामक व्यक्ति के घर पहुंचे तो वह कटिया डाल कर बिजली चोरी कर रहा था। टीम को देखकर उसने कटिया उतार ली। जब टीम उसके मीटर को चेक कर रही थी तभी शमशुद्दीन के बेटे और मोहल्ले के लोगों ने एक राय होकर टीम पर लाठी, डंडों से हमला बोल दिया। टीम की पिटाई की और उनके हाथों में लगी फाइलों को छीन कर फाड़ दिया। शोर सुनकर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है। जेई अनिल कुमार ने थाने में टीम पर हमला करने और सरकारी अभिलेख फाड़ने की तहरीर दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि जेई की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक आरोपी शमीर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed