फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Attack on a young man going to see a distraught mother

बिहड़ वाली माता के दर्शन को जा रहे युवक पर हमला

Sun, 13 Mar 2022 11:02 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
Attack on a young man going to see a distraught mother
फिरोजाबाद। मटसेना क्षेत्र के स्थित बीहड़ वाली माता के दर्शन को जा रहे युवक को कुछ लोगों ने घेरकर पीटा। पुलिस ने युवक का डाक्टरी परीक्षण कराया है। पीड़ित ने हमलावरों पर लूट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला पेमेश्वरगेट निवासी विजेंद्रपाल सिंह (40) रविवार दोपहर को बाइक से बीहड़ वाली माता के दर्शन को जा रहा था। गांव सिकेहरा के समीप दो युवकों ने उसको रोक लिया। विजेंद्र की पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गया। सूचना पर मटसेना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस बीच हमलावर मौके से भाग गए। पुलिस घायल को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर आई।
विज्ञापन

यहां युवक का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। पीड़ित ने हमलावरों पर 25 सौ रुपये लूटने का आरोप लगाते हुए चाकू मारने की बात कही है। थानाध्यक्ष मटसेना अंजीश कुमार का कहना है कि दो दिन पूर्व दोनों युवकों के बीच बाइक टकराने को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस वक्त विजेंद्र समेत दो लोग थे, जबकि आरोपी युवक अकेला था। विजेंद्र ने अपने साथी के साथ उसको पीट दिया। आज विजेंद्र आरोपी को अकेला मिल गया। इस पर उसको पकड़ लिया और पीटकर घायल कर दिया है। लूट और चाकू मारने का आरोप गलत है। पीड़ित से तहरीर लेकर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed