{"_id":"5dc8505e8ebc3e5b305ee910","slug":"artificial-arms-firozabad-news-agr414628857","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपकरण मिले तो दिव्यांगों के चेहरे पर छाई मुस्कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपकरण मिले तो दिव्यांगों के चेहरे पर छाई मुस्कान
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सरस्वती शिशु मन्दिर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं आश्रय सेवा संस्थान द्वारा आ?
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन फिरोजाबाद शाखा एवं आश्रय सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क उपकरण वितरण शिविर एवं कृत्रिम अंग जांच शिविर का आयोजन हुआ। रविवार को आयोजित शिविर के दौरान 48 दिव्यांगों को कृत्रिम दिलाने हेतु पंजीकृत एवं 28 दिव्यांगों को सहयोगी उपकरण भेंट किए गए।
रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित नि:शुल्क उपकरण वितरण शिविर,विशाल कृत्रिम अंग जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन हुआ। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन फिरोजाबाद शाखा एवं आश्रय सेवा संस्थान उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर की शुरूआत महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुई। उदयपुर से पधारे आश्रय सेवा संस्थान के अध्यक्ष हेमंत कु मार ने कहा कि लगभग 11 वर्ष पूर्व स्थापित संस्थान का मूल उद्देश्य जरूरत मंद व असहाय लोगों की मदद करना है।
कार्यक्रम के दौरान कुल 70 दिव्यांगों को परामर्श व नि:शुल्क सहयोगी उपकरण वितरित किए गए। जिसमें 28 लोगों को सहयोगी उपकरण एवं 48 को आगामी कैंप में सहयोगी उपकरण प्रदान करने हेतु पंजीकृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जानकी प्रसाद गर्ग ने की। संचालन कुलदीप मित्तल ने किया। शिविर में प्रमुख रूप से विद्यालय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार अग्रवाल, झब्बूलाल अग्रवाल, देवेंद्र कुमार अग्रवाल, अमित गर्ग, शंकर गुप्ता आदि मौजूद रहे।