फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   AQI 303, difficulty in breathing

Firozabad News: एक्यूआई 303, सांस लेने में हुई दिक्कत

Mon, 27 Nov 2023 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 27 Nov 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
AQI 303, difficulty in breathing
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में सोमवार को हवा की गुणवत्ता का ग्राफ काफी खराब रहा। सोमवार की सुबह आसमान में धूल और कार्बनिक तत्वों की परत जमी दिखी। आसमान में दिनभर स्मॉग छाया रहा। वहीं अत्याधिक धूल के कारण एक्यूआई भी 303 दर्ज किया गया, जिसमें अति सुक्ष्म धूल के कणों की बहुतायत रही। सोमवार की सुबह करीब 11 बजे सुहागनगरी में हवा की गुणवत्ता काफी खराब रही। हवा में घुलनशील हानिकारक तत्वों पीएम-2.5 और पीएम-10 की मात्रा बढ़ जाने के कारण सुहागनगरी की हवा अत्याधिक विषैली हो गई। एक्यूआई भी बेहद खराब स्थिति 303 दर्ज किया गया, जो कि सुहागनगरी में हवा की गुणवत्ता के लिहाज से अब तक सबसे खराब स्थिति है। असमान में भी सुबह से शाम तक धूल और कार्बन की परत जमी दिखाई दी।
विज्ञापन

---
दोपहर बाद दिखा मामूली सुधार
दोपहर करीब दो बजे के बाद सुहागनगरी में कुछ समय के लिए हल्की धूप दिखी। हल्की हवा चलने के कारण हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ। इस दौरान करीब 4:30 बजे एक्यूआई भी 254 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

---
सोमवार दिन में 11 बजे हवा की गुणवत्ता के आंकड़े-
पीएम-2.5 की मात्रा ---- 302 माइक्रो मिलीग्राम
पीएम-10 की मात्रा ---- 231माइक्रो मिलीग्राम
कार्बनिक तत्वों की मात्रा-- 8.5 माइक्रो मिलीग्राम
----
बगैर छिड़काव, सड़कों पर लग रही झाड़ू
नगर निगम द्वारा शहर की मुख्य सड़कों पर सुबह और शाम दो पालियों में पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। लेकिन पानी का छिड़काव दोपहर बाद कराया जाता है। शहरवासियों का तर्क है कि अगर सुबह मुख्य सड़कों खास तौर पर हॉटस्पॉट एरिया में झाड़ू लगने से पूर्व पानी का छिड़काव कराया जाए तो स्थिति में सुधार की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जिम्मेदार खुद की कर रहे एनजीटी नियमों की अनदेखी
टीटीजेड एरिया में सूखा एवं गीला कूड़ा जलाने पर पूर्णत: रोक है। एनजीटी ने इस आशय के निर्देश भी जारी किए गए हैं। लेकिन इसके बाद भी निगम के जलकल विभाग में सोमवार की सुबह करीब 11:30 बजे कूड़ा जलाए जाने के कारण धुआं के गुबार उठते दिखे। काफी मात्रा में कूड़ा जलाए जाने के कारण निगम मार्केट की दूसरी मंजिल पर प्रतिष्ठान चला रहे दुकानदारों को भी धुआं के कारण परेशानी हुई।

---
अधिकारी की बात
सड़कों पर पानी के छिड़काव को निर्धारित समय में बदलाव के बारे में विचार करेंगे। जहां तक जलकल परिसर में कूड़ा जलाने की शिकायत है। जांच की जाएगी। इस तरह का कृत्य करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई करेंगे।
तारकेश्वर पांडेय, एक्सईएन जलकल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed