फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Anti-Romeo faction active, many youths catch

एंटी रोमियो दल सक्रिय, कई युवक पकड़े

Thu, 23 Mar 2017 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Thu, 23 Mar 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
Anti-Romeo faction active, many youths catch
एंटी रोमियो दल ने पार्को में चेकिंग की।
एंटी रोमियो दल गुरुवार को सक्रिय दिखाई दिया। स्कूल-कालेज जाने वाले रास्तों पर पुलिस की सक्रियता से अधिकतर मनचले दिखाई नहीं दिए। इस दौरान इंटर और डिग्री कालेज के आसपास अभियान चलाकर कई युवकों को पकड़ा गया। हालांकि बाद में उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

जहां गुरुवार सुबह एसपी सिटी संजीव बाजपेयी ने स्टेशन रोड स्थित महात्मा गांधी बालिका इंटर और डिग्री कालेज के सामने मनचलों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान कई युवकों को पकड़ा गया। हालांकि बाद में उनको चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। दोपहर करीब एक बजे एंटी रोमियो दल गांधी पार्क पहुंचा, यहां बैठे प्रेमी युगलों के साथ युवकों में भदगड़ मच गई। पुलिस ने एक वृक्ष के नीचे बैठे प्र्रेमी युगल को पकड़ लिया। पुलिस ने युवक और युवती की आईडी चेक की तो वह दिल्ली की निकली। युवती ने बताया कि वह दिल्ली की रहने वाली है जबकि युवक फिरोजाबाद के मोहल्ला कश्मीरीगेट का है। युवती युवक की मौसी की बेटी है। दोनों की शादी तय हो चुकी है। उसके माता-पिता फिरोजाबाद में रहते हैं। पुलिस ने युवती के परिवारीजनों से फोन पर बात की। इसके साथ ही दोनों प्र्रेमी युगल को छोड़ दिया। इस बीच पुलिस ने दक्षिण क्षेत्र के मोहल्ला कटरा जाटवान निवासी एक युवक को पकड़ लिया। युवक फोन पर एकांत में बात कर रहा था। वहीं गांधी पार्क में एक पेड़ के नीचे बैठे दो युवकों से भी पुलिस ने पूछताछ की। इस बीच एक प्रेमी जोड़ा पुलिस की कार्रवाई को कार्रवाई को देख गांधी पार्क से चलता बना। जबकि दूसरे जोड़ा पार्क में प्रवेश करने के साथ ही बैठकर बातचीत करता। इससे बीच वहां मौजूद एक युवक ने प्रेमी युगल को पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी तो वह पार्क में बिना रुके गेट से ही वापस हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed