फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Angry at Tai's scolding, three sisters missing for 24 hours

ताई की डांट से क्षुब्ध होकर तीन बहनें 24 घंटे से लापता

Tue, 05 Oct 2021 12:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Angry at Tai's scolding, three sisters missing for 24 hours
शहजलपुर निवासी विनोद की तीन बेटियां बेटी मोहनी (17), शालिनी (14) और गंगोत्री (10) साल हैं। विनोद का आरोप है कि उसके कोई बेटा नहीं है। वह और उसका भाई दोनों एक साथ एक ही मकान में रहते हैं। उसकी भाभी आए दिन लड़कियों के साथ डांट डपट और मारपीट करती रहती हैं। रविवार शाम को भाभी ने बेटियों के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद से ही उसकी तीनों बेटियां घर से चलीं गईं। जब वह काम कर घर लौटा तो बेटियों को न देख हैरान रह गया। उसने तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद सोमवार दोपहर गांव के प्रधान और मोहल्ले के लोगों के साथ थाने पहुंचा और लड़कियों की तलाश के लिए प्रार्थना पत्र दिया। पीड़ित पिता का आरोप है कि उसका भतीजा उसकी बेटियों को परेशान करता रहता है। इसी कारण तीनों लड़कियां घर छोड़ कर चली गई हैं। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित लड़कियों के पिता की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। लड़कियों के मिलने पर ही आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed