फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Ancient Ramlila festival will start from September 23

23 सितंबर से शुरू होगा प्राचीन रामलीला महोत्सव

Wed, 21 Sep 2016 12:56 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Wed, 21 Sep 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Ancient Ramlila festival will start from September 23
23 सितंबर से शुरू होगा प्राचीन रामलीला महोत्सव - फोटो : Amar Ujala
श्री राधाकृष्ण मंदिर में 24 को होगा पात्रों का चयन, 85 झांकियों के साथ निकलेगी भव्य श्रीराम बरात
विज्ञापन


सुहागनगरी का प्राचीन रामलीला महोत्सव 23 सितंबर से प्रारंभ होने जा रहा है। रामलीला महोत्सव को भव्य एवं आकर्षक रूप देने के लिए रामलीला कमेटी ने तैयारी पूरी कर ली है। रामलीला मंचन के साथ रात्रि में भजन संध्या, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, रसिया, ख्याल के साथ टीवी कलाकार कार्यक्रमों की प्रस्तुति देेंगे।

प्राचीन रामलीला महोत्सव का शुभारंभ 23 सितंबर को श्री गणेश शोभायात्रा के साथ होगा। 24 सितंबर को श्री राधाकृष्ण मंदिर में राम, लक्ष्मण, सीता, भरत, शत्रुघ्न सहित प्रमुख कलाकारों का चयन किया जाएगा। इसमें गत वर्ष के पात्रों के साथ नए पात्र भी चुने जाएंगे। पात्रों का चयन होने के बाद सभी कलाकार 14 अक्टूबर तक अपने परिवार से नहीं मिल सकेंगे। शाम को रामलीला प्रांगण में रामलीला का मंचन होगा। रामलीला कमेटी द्वारा हर रोज नए धार्मिक आयोजन कराने की पूरी तैयारी कर ली गई है। टीवी कलाकार शालिनी शरण भजन संध्या प्रस्तुत करने आ रही हैं। टीवी कलाकार रामकुमार लक्खा के साथ कई कलाकार कार्यक्रमों की प्रस्तुत देंगे। इसके अलावा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, रसिया, ख्याल भी होंगे।
विज्ञापन


रामलीला महोत्सव के अंतर्गत 27 सितंबर को नगर में रात्रि आठ बजे श्री राधाकृष्ण मंदिर से भव्य श्रीराम बरात शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्रीराम बरात में 85 झांकियां शामिल की जाएंगी। वृंदावन की पांच सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसके अलावा एक दर्जन काली अखाड़े, पांच बैंड, ऊंट, घोड़ा भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed