फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   An infant playing outside his house was crushed by an Etah depot bus, his condition is critical.

Firozabad News: एटा डिपो की बस ने घर के बाहर खेल रहे मासूम को रौंदा, हालत नाजुक

Wed, 28 Jan 2026 07:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 28 Jan 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
An infant playing outside his house was crushed by an Etah depot bus, his condition is critical.
सांकेतिक - फोटो : सांकेतिक
- रजावली के नगला सिकंदर में हादसा, टक्कर मारकर आगरा की ओर भागा ले गया बस को चालक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजाबाद। थाना रजावली क्षेत्र के नगला सिकंदर में बुधवार सुबह तेज रफ्तार एटा डिपो की बस ने घर के बाहर खेल रहे 8 वर्षीय मासूम को रौंद दिया। हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। लहूलुहान हालत में बालक को आगरा के हायर सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
नगला सिकंदर निवासी प्रेमपाल सिंह का 8 वर्षीय पुत्र नीरज बुधवार सुबह अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी एटा की ओर से आ रही एटा डिपो की बस ने बालक को टक्कर मार दी। नीरज उछलकर फुटपाथ पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बस को भागता देख परिजन और ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण मौके पर जुटे और पुलिस को सूचना दी। परिजन घायल नीरज को लेकर तत्काल अस्पताल भागे, लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन


घटना से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के पास से गुजरने वाले मार्ग पर रोडवेज बसों और अन्य भारी वाहनों की गति अत्यंत तेज रहती है। बार-बार शिकायत के बावजूद गति सीमा पर अंकुश लगाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं, जिसके कारण आए दिन मासूमों की जान जोखिम में रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजावली इंस्पेक्टर बृजकिशोर सिंह ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना किया और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने बस की पहचान के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य टोल नाकों पर संपर्क किया है। आरोपी चालक और बस की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed