फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Amjad Ali Khan's music is steeped in the juice

अमजद अली खान ने संगीत के रस में किया सराबोर

Wed, 13 Apr 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 13 Apr 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Amjad Ali Khan's music is steeped in the juice
शास्‍त्रीय संगीतकार अमजद अली ने डीपीएस में प्रस्तुति दी
शास्त्रीय संगीत गायक अमजद अली खान ने बुधवार को जनता आदर्श इंटर कालेज, चिरहुली एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल, नौशहरा में प्रस्तुति देकर वातावरण को संगीतमय बना दिया। स्पिक मैके एवं शब्दम के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रमों के तहत दिल्ली पब्लिक स्कूल, नौशहरा में अमजद अली खान ने राग पहाड़ी ‘जो श्याम आएंगे ब्रज में पलट के, खेलूंगी होली उनसे मैं डट के...’ राग यमन में  ‘ऐंही ठइया मोतिया हिराय गई रे रामा, कहवां में ढूंढोंÓ...Ó। अपने पिता की मशहूर गजल ‘तुम्हारे साथ ये मौसम बड़ा सुहाना लगे, तुम्हारे बाद ये मौसम बड़ा सतायेगा’ पेश कर वाही वाही लूटी। इसके पूर्व प्रधानाचार्य कैप्टन वीएन पचौरी ने कलाकारों का हरित कलश एवं अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत किया। वहीं आदर्श इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं को अमजद अली खान ने रागों के बारे में जानकारी दी। यहां उन्होंने राग नट भैरव, राग भोपाली में अपनी प्रस्तुति दी। विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य डा. हरीशंकर यादव ने कलाकारों अंग वस्त्र एवं उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed