{"_id":"61db1ea714a02a7176305d61","slug":"amar-ujala-foundation-and-vhp-distributed-blankets-to-destitute-people-firozabad-news-agr520739556","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन और विहिप ने बेसहारा लोगों को बांटे कंबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन और विहिप ने बेसहारा लोगों को बांटे कंबल
विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंदों को कंबल वितरण करते ?
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। अमर उजाला फाउंडेशन एवं विश्व हिंदू परिषद धर्मयात्रा संघ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को गरीब-बेसहारा लोगों को कंबल वितरित किए गए। वहीं खिचड़ी का भोज कराया गया। विहिप धर्मयात्रा संघ के क्षेत्रीय संयोजक उत्तर प्रदेश उत्तरांचल अनिल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि गरीबों, बेसहारा लोगों को सर्दी से बचाने की जो पहल की गई है वह सराहनीय है। इस दौरान करीब 150 से अधिक लोगों को कंबल दिए गए।
कोटला चुंगी चौराहा स्थित होटल कांता पैलेस में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विहिप के धर्मयात्रा महासंघ के क्षेत्रीय संयोजक अनिल कुलश्रेष्ठ, संत स्वरूपानंद-ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष गुड्डा पहलवान ने किया। उन्होंने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा सहयोग किया जा रहा है। भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि गरीबों की मदद करना पुण्य का कार्य है। विहिप के विभाग सेवा प्रमुख रमाकांत पचौरी ने कहा कि शीतलहर में साधु संतों को कंबल पहनाकर बहुत अच्छा काम किया है। संचालन वीनेश जोशी ने किया। इस दौरान विहिप के महेंद्र कुमार, ब्रजेश यादव, पंडित हरीशबाबू राजोरिया, ओमप्रकाश दिवाकर, सैय्यद चमन बाबू, प्रमोद पांडेय, सोनू प्रजापति, रिंकू पंडित, नंदू ठाकुर मौजूद थे।
अन्य संस्थाएं करें पहल
अमर उजाला फाउंडेशन एवं विहिप ने सर्दी में कंबलों का वितरण एवं खिचड़ी भोज कराके बहुत ही सराहनीय काम किया है। इसकी जितनी सराहना की जाए कम है। इस तरह की पहल जिले की अन्य संस्थाओं को करनी चाहिए। -जगदानंद महाराज