फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Along with humans, the businessman cares about the animals and birds- Ravikant

मनुष्य के साथ साथ पशु पक्षियों की चिंता करता है व्यापारी- रविकांत

Sun, 26 Jun 2022 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Along with humans, the businessman cares about the animals and birds- Ravikant
शिकोहाबाद व्यापारी कल्याण वोर्ड के अध्यक्ष का स्वागत करते हुए व्यापारी। - फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद। भारतीय व्यापार मंडल के तत्वावधान में व्यापारी संवाद और गोष्ठी का आयोजन मोहल्ला गढ़ैया स्थित अग्रवाल धर्मशाला में किया गया। इस दौरान व्यापार मंडल के जिला और नगर अध्यक्ष की घोषणा की गई। मुख्य अतिथि व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त मंत्री रविकांत गर्ग ने कहा कि राष्ट्र के विकास में व्यापारियों की अहम भूमिका है।
विज्ञापन

जय व्यापारी, जय व्यापार नहीं सहेंगे अत्याचार के नारों से अग्रवाल धर्मशाला का परिसर गूंज उठा। नवीन व्यापार मंडल के गठन के दौरान व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त मंत्री रविकांत गर्ग ने व्यापारियों का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य के साथ-साथ पशु पक्षियों की चिंता व्यापारी करता है। व्यापारी देश, प्रदेश और राष्ट्र के विकास में अहम भूमिका निभाता है। इस दौरान जिला और नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा की। रामनरेश कटारा को भारतीय व्यापार मंडल का जिलाध्यक्ष और कुलदीप गुप्ता को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया।
विज्ञापन

इस दौरान सुनील पैगोरिया को प्रदेश मंत्री, रामनरायन मित्तल को संरक्षक, दयाशंकर गुप्ता को जिले का चेयरमैन नियुक्त किया। इसके साथ मनोज शर्मा को महामंत्री, संजीव जैन और अतुल अग्रवाल को जिला उपाध्यक्ष चुना। व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा रहेगा। किसी भी अधिकारी को व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मनीष अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, अंशू गुप्ता, नितिन गुप्ता, अतुल गुप्ता, रामनरायन मित्तल, सुधीर गुप्ता, दयाशंकर गुप्ता, राजीव गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed