फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Allocation of vacant houses in Kanshiram Colony Muhammadabad soon

कांशीराम कॉलोनी मुहम्मदाबाद में रिक्त आवासों के आवंटन जल्द

Wed, 24 Feb 2021 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Allocation of vacant houses in Kanshiram Colony Muhammadabad soon
फिरोजाबाद। मुहम्मदाबाद में निर्मित कांशीराम आवासीय कॉलोनी में लंबे समय से 237 रिक्त आवासों के आवंटन की प्रक्रिया जल्द पूरी होगी। डीएम ने आवास आवंटन के लिए समिति गठित की है। आवंटन प्रक्रिया पूरी कराने को 27 फरवरी से जरूरतमंदों से आवेदन मांगे जाएंगे।
विज्ञापन

जरूरतमंद व बेघरों को आवास उपलब्ध कराने के लिए कांशीराम कॉलोनी मुहम्मदाबाद टूंडला में रिक्त 237 आवासीय भवनों के आवंटन की प्रक्रिया जल्द पूरी होगी। शहरी आवास योजना के तहत बेघरों के लिए बनाए यह आवास लंबे समय से आवंटन प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण खाली पडे़ हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने रिक्त आवासों के आवंटन की प्रक्रिया से जुड़ी बैठक के दौरान जल्द से जल्द पात्र लोगों से आवेदन प्राप्त कर आवंटन प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए है। साथ ही नगर मजिस्ट्रेट गुलशन कुमार की अध्यक्षता में गठित समिति में एसडीएम टूंडला, पीओ डूडा, विकास प्राधिकरण के एक्सईएन कप्तान सिंह को शामिल किया गया है। समिति द्वारा रिक्त आवासों के आवंटन प्रक्रिया 27 फरवरी से शुरू होगी। इसके लिए तहसील स्तर पर काउंटर बना कर आवेदन पत्र प्राप्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed