फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Allegations of discrimination in electrification to be held in 13 gram sabhas included in the corporation

निगम में शामिल 13 ग्राम सभाओं में होने वाले विद्युतीकरण में भेदभाव का आरोप

Thu, 27 May 2021 09:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
Allegations of discrimination in electrification to be held in 13 gram sabhas included in the corporation
फिरोजाबाद। नगर निगम में शामिल 13 ग्राम सभाओं की नई आबादी वाले इलाकों में विद्युतीकरण कराने की मांग जिलाधिकारी से की गई है। क्षेत्रीय पार्षदों ने जन प्रतिनिधियों पर नई आबादी वाले इलाकों में विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

नई आबादी क्षेत्र के मोहल्ला हसमत नगर, नगला गुलरिया, लालपुर एवं मौहल्ला अब्बास नगर वार्ड संख्या 62 के पार्षद इमरान मंसूरी ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। क्षेत्रीय पार्षद के अनुसार शासन ने नई आबादी क्षेत्रों एवं निगम में शामिल 13 ग्राम सभाओं में विद्युतीकरण के लिये करोड़ों की धनराशि जारी की है। लेकिन क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों द्वारा विद्युतीकरण कार्य में भेदभाव किया जा रहा है। इस कारण उपरोक्त मोहल्ला एवं नई आबादी के सैकडों परिवार विद्युत आपूर्ति से वंचित हैं। क्षेत्रीय पार्षद ने जिलाधिकारी ने जन हित दृष्टि से नई आबादी वाले हसमतनगर, नगला गुलरिया, लालपुर एवं अब्बास नगर में भी विद्युतीकरण कराने की मांग की है। ज्ञापन में लगभग दो हजार परिवारों द्वारा दूर दराज से निजी केबिल डाल कर बिजली आपूर्ति लेने की विवशता के बारे में भी डीएम का ध्यान इंगित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed