फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Alert force on farmers' blockade movement, farmer leader detained

किसानों के चक्का जाम आंदोलन पर एलर्ट रही फोर्स, हिरासत में लिए किसान नेता

Sat, 06 Feb 2021 07:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 07:50 PM IST
विज्ञापन
Alert force on farmers' blockade movement, farmer leader detained
किसान आंदोलन को लेकर आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद/जसराना। शनिवार को किसानों के चक्का जाम आंदोलन को देखते हुए पुलिस एवं पीएसी की टीम शनिवार को सुबह से अलर्ट पर रहीं। जिला मुख्यालय पर सुबह सात बजे से फोर्स तैनात कर दी थी। शहर के सुभाष तिराहा, रसूलपुर थाने एवं आसफाबाद के साथ तहसील की ओर जाने वाले रास्ते पर फोर्स तैनात रही। शिकोहाबाद और जसराना में कुछ किसान नेताओं को हिरासत में लिया। वहीं कुछ संगठनों ने मुख्यालय पर पहुंचकर राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपे। कहीं भी चक्का जाम नहीं हो पाया।
विज्ञापन

एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र टूंडला सीओ देवेंद्र सिंह के साथ टूंडला एटा मार्ग पर निगरानी करने के बाद शहर में व्यवस्थाओं को देखा। सीओ सिटी हरिमोहन सिंह, एसएचओ दक्षिण सुशांत गौर, उत्तर अनूप कुमार भारतीय, रसूलपुर फतेह बहादुर सिंह के साथ शहर के प्रमुख चौराहों पर लगे फोर्स के साथ गश्त किया। भारतीय किसान यूनियन किसान गुट के छोटे सिंह यादव के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंच कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। भारतीय किसान यूनियन (भानु) का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष सर्वेश यादव के नेतृत्व कलक्ट्रेट पहुंचा।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने केंद्र सरकार द्वारा लागू तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। केंद्र व प्रदेश सरकारों से किसानों का बकाया धनराशि का तुरंत भुगतान कराने एवं किसानों को फ्री बिजली, सिंचाई को पानी एवं किसानों को दुर्घटना बीमा के दायरे में लाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सतीश यादव, रामेश्वर दयाल, बारेलाल, शाहरूफ खान, मेघ सिंह, सुखवीर सिंह, जीतकमल सोलंकी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकोहाबाद, जसराना में किसान नेताओं को थाने पर बैठाया
शिकोहाबाद/जसराना। शिकोहाबाद किसान आंदोलन को लेकर भारतीय किसान यूनियन के सिरसागंज विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राहुल यादव को शुक्रवार रात में हिरासत में लेकर थाने बैठाया। किसान नेता पूरी रात थाने पर रहे और शनिवार को शाम को रिहा किया। शनिवार को सुबह से एसपी ग्रामीण राजेश कुमार के नेतृत्व में सीओ बल्देव सिंह खनेड़ा और प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने फोर्स के साथ सुभाष तिराहा, एटा चौराहा, डाहिनी पुलिया और एक्सप्रेस वे कट पर भारी फोर्स तैनात किया। तहसील जसराना में ज्ञापन देने आ रहे भारतीय किसान यूनियन किसान के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह टाईगर को पुलिस ने जसराना घिरोर बाईपास पर रोक लिया। बाद में जिला कार्यालय पर ज्ञापन देने की बात करने पर पुलिस ने उन्हें अपनी सुरक्षा में दबरई पर ज्ञापन दिलाने के बाद उन्हें घर छोड़ा। चक्काजाम करने की चेतावनी देने के बाद पट्टी निवासी भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के पदाधिकारी विमलेश यादव को हिरासत में लिया। शाम को उनको थाने से छोड़ दिया।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे, टोल पर पर फोर्स रही मुस्तैद
फिरोजाबाद/कठफोरी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बने कट के साथ- साथ जिले में बने दोनों टोल पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। सीओ टूंडला देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में हाइवे पर टूंडला टोल तथा सीओ सिरसागंज इंदु प्रभा सिंह के निर्देशन में सेमरा अतीकाबाद टोल पर फोर्स मुस्तैद दिखाई दी। इसके साथ कठफोरी के समीप आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पुलिस की मुस्तैदी दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed