फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Air health improved in outer areas adjacent to urban limits

Firozabad News: शहरी सीमा से सटे बाहरी क्षेत्रों में सुधरी हवा की सेहत

Wed, 29 Nov 2023 12:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 29 Nov 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Air health improved in outer areas adjacent to urban limits
फिरोजाबाद। शहर के आंतरिक इलाकों में हवा की सेहत में मंगलवार को भी सुधार होते नहीं दिखा। हालांकि शहर की सीमा से सटे क्षेत्रों की हवा में घुलनशील हानिकारक तत्वों की मात्रा में कमी आई। एक्यूआई 170 से 200 के मध्य दर्शाया गया।मंगलवार की सुबह हल्की धूप खिलने एवं हवा का प्रवाह तेज होने का असर सुहागनगरी की हवा में भी दिखा। शहरी सीमा से सटे बाहरी क्षेत्रों नगला भाऊ और राजा का ताल आदि क्षेत्रों में हवा में घुलनशील हानिकारक पीएम-2.5 और पीएम-10 जैसे हानिकारक तत्वों की मात्रा में कमी दर्ज की गई। शहर के आंतरिक इलाकों में हवा की सेहत में अपेक्षाकृत सुधार नहीं हुआ। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ऑनलाइन केंद्रों की रिपोर्ट के अनुसार शहर के आंतरिक इलाकों में हवा में घुलनशील तत्वों में और कमी की दरकार है।
विज्ञापन


सीपीसीबी केंद्रों की रिपोर्ट- शाम पांच बजे
नगला भाऊ (शहरी सीमा से सटा बाहरी क्षेत्र) ---- 130 एक्यूआई
विभवनगर (शहरी सीमा का आंतरिक क्षेत्र) ----- 160 एक्यूआई
----
दो माह बाद पीसीबी में हुई क्षेत्रीय अधिकारी की तैनाती
पूर्व में तैनात क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इंजीनियर बीके दुबे के निधन के बाद से जिला में क्षेत्रीय अधिकारी का पद खाली चल रहा था। लगभग दो माह शासन ने मुख्यालय पर तैनात इंजीनियर एसके पांडेय को फिरोजाबाद में आरओ पीसीबी के पद पर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed