फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Agra toll road will now recover

अब आगरा रोड पर होगी टोल की वसूली

Mon, 17 Aug 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 17 Aug 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
Agra toll road will now recover
टूंडला। टूंडला से फीरोजाबाद की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए अच्छी तो आगरा जाने वाले वाहन चालकों के लिए बुरी खबर है। फीरोजाबाद हाइवे स्थित टोल प्लाजा को आगरा स्थानांतरित कर दिया गया है। हालांकि यह व्यवस्था कुछ समय के लिए ही है, क्योंकि एनएचएआई ने फीरोजाबाद हाइवे पर स्थायी टोल प्लाजा बनाने का काम शुरू कर दिया है। आगरा रोड पर बनाए गए टोल प्लाजा से रविवार देर रात टोल टैक्स वसूले जाने का कार्य शुरू हो गया है। अव्यवस्थाओं के चलते इस टोल प्लाजा पर टैक्स वसूली को लेकर वाहन-चालकों की जमकर कहासुनी हो रही है।
विज्ञापन

शेरशाह सूरी मार्ग को एनएच-2 का नाम देते हुए फोर लेन बनने के बाद फीरोजाबाद रोड पर अस्थायी टोल प्लाजा स्थापित कर टोल टैक्स की वसूली शुरू हो गयी थी। आगरा हाइवे पर प्रस्तावित इस टोल के लिए जगह नहीं मिल सकी। ऐसे में एनएचएआई को अस्थायी रूप से बनाए गए टोल प्लाजा को ही स्थायी बनाए जाने का निर्णय लेना पड़ा। रविवार देर सायं फीरोजाबाद रोड से हटाकर आगरा रोड पर इस टोल प्लाजा को स्थानांतरित कर दिया गया। इसी के साथ एनएचएआई द्वारा फीरोजाबाद हाइवे पर स्थायी टोल बनाने की प्रक्रिया शुरू करा दी गयी है। एनएचएआई की मानें तो नवीन टोल में जाम की समस्या दूर होगी। वाहनों को गुजारने के लिए कुल 12 लेन बनेंगे। इनमें से दो लेन वीआईपी के लिए बनाई जाएंगी। दो पहिया वाहन चालकों को भी अब जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। उनके लिए भी अलग से लेन बनेगी। मदावली स्थित टोल की छवि अन्य टोलों की तरह हो जाएगी। फिलहाल फीरोजाबाद की ओर जाने वाले वाहन बिना किसी टोल टैक्स अदा किए ही जाएंगे। वहीं आगरा रोड पर टोल शुरू होने के बाद हर रोज टूंडला से आगरा जाने वाले वाहन चालकों को जेब हल्की करनी होगी। वाहन चालकों व यात्रियों के लिए पार्किंग, शौचालय, खानपान, वाहनों में हवा आदि सुविधाएं मिलेेंगी। चिकित्सीय टीम से सुसज्जित एंबुलेंस भी रहेगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed