{"_id":"62b605c92ff05075002899be","slug":"agnipath-firozabad-news-agr537976031","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ योजना नौजवान विरोधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ योजना नौजवान विरोधी
विज्ञापन
अग्निपथ योजना नौजवान विरोधी
भाकियू (टिकैत) के जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) गुट द्वारा शुक्रवार को अग्निपथ योजना के विरोध में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम रवि रंजन को सौंपा। उन्होंने नौजवान एवं किसान विरोधी अग्निपथ योजना को तत्काल प्रभाव से वापस लिए जाने की मांग की। चेतावनी दी कि युवा विरोधी योजना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध में धरना प्रदर्शन की घोषणा भाकियू (टिकैत) गुट ने की थी। इसे देखते हुए पुलिस सक्रिय रही। संगठन के जिलाध्यक्ष प्रेम अतुल यादव के नेतृत्व में किसान नेता जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां सादगी के साथ जिलाधिकारी के कार्यालय में जाकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष प्रेम अतुल यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना देश के युवा एवं किसान विरोधी है। हमारी राष्ट्रपति से मांग है कि इस योजना का वापस लिया जाए। युवाओं को कोरोना काल के दौरान जो भर्ती नहीं मिल सकी थी उसके लिए उम्र में छूट प्रदान की जाए। किसानों के लिए भी बिजली की आपूर्ति सुचारू किए जाए, झूठे मुकदमों को वापस लिया जाए। जिलाधिकारी ने ज्ञापन शासन को भेजने का भरोसा दिया। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष छोटे सिंह एडवोकेट, जिला सचिव कान्हा यादव, महानगर अध्यक्ष अतुल कुमार, यश प्रताप सिंह, दीपक यादव, अनिकेत यादव, जिला प्रमुख सचिव दिनेश सिंह, रोनक सिंह, ब्रजेश रावत, सचिन राठौर शामिल थे।
मुख्यालय बना रहा छावनी
भाकियू के धरना प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस फोर्स शुक्रवार सुबह से सक्रिय रही। अधिकांश किसान नेताओं को मुख्यालय की ओर जाने के बजाय घरों पर नजरबंद कर दिया गया। इसके बाद जिला मुख्यालय पर एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्रा,एडीएम अभिषेक कुमार सिंह,सीओ सदर,एसडीएम सदर के साथ थानाध्यक्ष मटसेना संजुल पांडेय सहित आईटीबीपी एवं पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए। स्थिति को देखते हुए भाकियू नेताओं ने धरना प्रदर्शन को स्थगित कर दिया और सिर्फ ज्ञापन सौंपा।